Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉज मालिक के बेटे ने छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा:प्रयागराज में कमरे में घुसा, छात्रा बोली- गंदी नीयत से फोन-मैसेज करता है

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में लॉज में दो छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा गया। पीटने वाला लॉज मालिक का बेटा है। छात्राएं लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा गंदी नीयत से कॉल-मैसेज कर परेशान करता है। 18 मई की आधीर उसने कमरे में घुसने की कोशिश की। मना करने पर उसे और पास में रहने वाली एक अन्य छात्रा को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई। मारपीट की 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला अमेठी की रहने वाली 27 साल की छात्रा ने बताया- मैं शिवकुटी के शंकरघाट में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हूं। जिस लॉज में रहती हूं, शुभम द्विवेदी उसके मालिक का बेटा है। इस लॉज में कई अन्य छात्राएं भी रहती हैं। मैंने दो महीने पहले ही यहां कमरा किराए पर लिया था। लगातार 10 दिनों से फोन कर रहा था छात्रा ने बताया- पिछले दिनों मैंने एसएससी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पास की है। शुभम पिछले 10 दिनों से लगातार गंदी नीयत से मुझे फोन कर रहा था। लगातार मैसेज करता है और मेरे कमरे में आने की कोशिश करता है। मेरा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होना है। इसलिए मजबूरी में यहां रुकी थी। 18 मई की रात भी शुभम मुझे लगातार कॉल-मैसेज करता रहा। कॉल रिसीव नहीं करने पर वह रात 2 बजे आकर मेरे कमरे का दरवाजा पीटने लगा। वह शराब के नशे में था। दरवाजा नहीं खोलने पर उसने कमरा बाहर से बंद कर दिया। पड़ोसी छात्रा का भी दरवाजा बाहर से बंद किया डरकर मैंने अपने बगल में रहने वाली छात्रा को फोन से कमरे में बुलाया। वह अपनी बहन के साथ रहती है। वह मेरे कमरे में आई, तो शुभम ने लगातार 14 बार उसकी बहन को फोन किया। फिर उसके कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। कोई रास्ता न देख हम लोग चीखने-चिल्लाने लगे तो शुभम की मां भी आ गई। इसके बाद शुभम ने दरवाजा खोला। फिर हम दोनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर वह किचन से चाकू ले आया और बगल में रहने वाली दोनों बहनों पर हमला कर दिया। इससे दोनों बहनों को भी चोट लग गई। पुलिसवालों के सामने भी मुझे धमकाया छात्रा ने बताया- इसके बाद मैंने फोन करने पर पड़ोस में रहने वाले अपने चचेरे भाई को बुलाया। तब उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिसकर्मियों के सामने भी शुभम ने मुझ पर टूटे हुए ग्लास से हमला किया। साथ ही जान से मारने और गायब करवाने की धमकी दी। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर आरोपी को थाने लाया गया। इसके बाद छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, उसे कोर्ट से जमानत मिल गई है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- यूपी में भीषण गर्मी, पारा 49°C पहुंचने के आसार, बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म, 14 शहरों में स्कूल बंद यूपी बीते 4-5 दिन से भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को बांदा का पारा सीजन में पहली बार 48.2°C रिकॉर्ड किया गया। यह देश का सबसे गर्म और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 2022 में बांदा का तापमान 49.2°C तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना ये रिकॉर्ड टूट सकता है।पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘हौसला रख’ अभियान की शुरुआत:सफेद कोट के पीछे छिपे तनाव को आवाज देने की पहल: डॉक्टर सोलंकी
    Next Article
    बद्रीनाथ से लौट रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:टिहरी में हवा में डगमगाया, महिला पायलट ने नीचे उतारा तो बिजली के तार से टकराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment