Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोक अदालत में होगी समझौता वार्ता:श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में दोनों पक्ष करेंगे समझौते का प्रयास, तीसरी बार होगी दोनों पक्षों में वार्ता

    7 hours ago

    1

    0

    श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक बार फिर समझौता वार्ता की जाएगी। समझौता वार्ता के दोनों पक्ष मौजूद रहेंगे और मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे। पिछली वार्ता में हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष को प्रस्ताव दिया था कि वह मस्जिद को कहीं और ले जाएं जिसके लिए भूमि और निर्माण के लिए सहयोग किया जाएगा। इस पर शाही ईदगाह कमेटी ने कहा जो 1968 में समझौता हुआ कमेटी उसी पर कायम रहेगी। दो बार पहले भी किए जा चुके हैं प्रयास सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दो बार पहले भी समझौता वार्ता की जा चुकी है। हिंदू पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को पहली वार्ता में मुस्लिम पक्ष मौजूद नहीं हुआ था। जिसकी बजह से वार्ता आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद 7 अगस्त को वार्ता में मौजूद रहने के लिए नोटिस भेजे गए। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग समझौता वार्ता में मौजूद हुए। अपनी अपनी बात रखी लेकिन विवाद को समझौते के जरिए खत्म करने पर कोई सहमति नहीं बन सकी। मुस्लिम पक्ष दे रहा 1968 के समझौते का हवाला हिंदू पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुस्लिम पक्ष 1968 में हुए समझौते का हवाला दे रहा है। जबकि हिंदू पक्ष उस समझौते को गलत बताता है। उस समझौते को न्यायालय में चुनौती दी गई है। समझौता वार्ता में हिंदू पक्ष कानूनी दावे और आपत्तियों के आधार पर अपना पक्ष रखेगा। यहां अगर वार्ता सफल नहीं होती तो सुप्रीम कोर्ट में 21,22 और 23 अगस्त को समझौता वार्ता होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 2 साल बाद विवाहिता की मौत:फिरोजाबाद में फांसी से लटका मिला शव, ससुराल पक्ष के लोग फरार
    Next Article
    फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल:दो साथी गिरफ्तार, अवैध हथियार और नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment