Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लक्ष्य सेन चीन मास्टर्स से पहले दौर में बाहर:कनाडा के विक्टर लाई से हारे, श्रीकांत और ध्रुव-तनिशा दूसरे दौर में पहुंचे

    4 hours ago

    1

    0

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बुधवार को चीन मास्टर्स के पहले दौर में कनाडा के विक्टर लाई से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, शेनझेन में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के ची यू-जेन को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य ने वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर के लाई के खिलाफ 38 मिनट में 14-21, 7-21 से मैच गंवाया। पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप में लाई ने अपना दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता था। श्रीकांत ने मेंस सिंगल्स मुकाबले में ची यू जेन को 21-16, 21-15 से हराया। भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिशा क्रास्टो ने भी अगले दौर में जगह बनाई। लाई के खिलाफ लक्ष्य की तीसरी हार यह लक्ष्य की कनाडाई खिलाड़ी लाई के खिलाफ तीसरी हार है। लक्ष्य ने लाई को अब तक सिर्फ मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हराया था। लक्ष्य के लिए पिछले कुछ हफ्ते मुश्किल रहे हैं। वे दिल्ली में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप से भी शुरुआती दौर में बाहर हो गए थे। बुधवार को लक्ष्य लाई की मजबूत डिफेंस का हल नहीं खोज सके। उन्होंने धैर्य खोया और कनाडाई खिलाड़ी की बैकहैंड साइडलाइन पर लगातार गलतियां कीं। पहले गेम में 4-0 की बढ़त के बाद हारे लक्ष्य ने पहले गेम की शुरुआत 4-0 की बढ़त से की थी। इसके बाद लाई ने जल्द ही खेल पर नियंत्रण बना लिया और लक्ष्य को लय में नहीं आने दिया। लाई ने पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया। साइड बदलने के बाद लक्ष्य की निराशा बढ़ती गई, जबकि लाई दबाव झेलते हुए उनसे गलतियां करवाते रहे। लक्ष्य 4-11 से पीछे हो गए और वापसी नहीं कर सके। कनाडाई खिलाड़ी ने ज्यादा परेशानी के बिना मैच खत्म कर दिया। तन्वी शर्मा अगले राउंड में पहुंचीं चीन मास्टर्स में बुधवार को भारत की तन्वी शर्मा ने डेनमार्क की अमाली शुल्ज को सीधे गेम में 21-16, 21-17 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। तन्वी ने इसी साल थॉमस एंड उबर कप में शुल्ज से मिली हार का बदला लिया। उन्होंने यह मुकाबला 35 मिनट में जीता। पहले गेम में बढ़त, दूसरे में वापसी के बाद जीतीं तन्वी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद भी उन्होंने पकड़ बनाए रखी और पहला गेम 21-16 से जीत लिया। दूसरे गेम में शुल्ज ने वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-10 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई और स्कोर 16-16, फिर 17-17 हुआ। अंत में तन्वी ने लगातार 4 अंक जीतकर गेम 21-17 से अपने नाम किया और मुकाबला सीधे गेम में जीत लिया। सात्विक-चिराग और दो भारतीय खिलाड़ी बाद में खेलेंगे अन्य भारतीय खिलाड़ियों में पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बाद में मुकाबले में उतरेंगे। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लंदन स्क्वॉश क्लासिक:अनाहत और रमित प्री-क्वार्टर फाइनल में, 11 मिनट में जीतीं अनाहत; वीर चोतरानी हारे लंदन में खेले जा रहे पीएसए वर्ल्ड टूर के गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट लंदन स्क्वैश क्लासिक में भारत की अनाहत सिंह और रमित टंडन ने पहले दौर के मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दुनिया की 20वें नंबर की अनाहत ने मिस्र की 30वें नंबर की मरियम मेटवाली को सिर्फ 11 मिनट में 11-3, 11-2 से हराया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनाहत-रमित लंदन स्क्वॉश क्लासिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में:11 मिनट में जीतीं अनाहत; वीर चोतरानी को स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी ने हराया
    Next Article
    एशियन गेम्स से पहले वुशू खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल:सूर्या भानुप्रताप NADA से सस्पेंड; अब तक 12 प्लेयर डोपिंग में पकड़ाए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment