Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में RPF के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन:डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट की पिटाई पर भड़के, स्टेशन मास्टर के परिवार की महिलाओं ने नारेबाजी की

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा कैंट पर डिप्टी SS से हुई मारपीट के विरोध में मंगलवार की सुबह 10:20 बजे से आगरा में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। इसमें आसपास के रेलवे स्टेशनों से करीब 300 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इस दौरान आरपीएफ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। स्टेशन मास्टर ने कहा कि RPF की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। सभी ने डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र चाहर के इंसाफ की मांग की। विरोध-प्रदर्शन में स्टेशन मास्टर के परिवार की महिलाएं भी शामिल हुईं। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि RPF के जवान आए दिन लोगों को प्रताड़ित करते हैं और मारपीट करते हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी कानून हाथ में लेने की हिम्मत न करे। इसीलिए आज पूरे देश में एक साथ प्रदर्शन हो रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि रेलवे की छवि खराब करने वाले और आम आदमी के मन में डर पैदा करने वाले आरपीएफ जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों के बीच दूरी बढ़ती जाएगी। 4 तस्वीर देखिए… स्टेशन मास्टरों ने तख्तियां लहराईं, कहा-सत्ता का दुरुपयोग बंद करो आरपीएफ के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली से आए ऑल इंडिया रेलवे के महामंत्री शरद चंद्र पुरोहित कर रहे हैं। वह आज सुबह 10:15 बजे गतिमान एक्सप्रेस से आगरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारी के साथ जिस तरह की अभद्रता की गई है, उसे पूरे देश ने देखा है। यह बहुत गलत हुआ। इसीलिए इस के विरोध में देश भर में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से स्टेशन मास्टरों के नेतृत्व में पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आगरा सहित कोटा, झांसी, दिल्ली सहित कई प्रदेश और जिलों से स्टेशन मास्टर आगरा जाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जो नहीं आ पाए हैं, वह अपने कार्य स्थल से धरना प्रदर्शन को समर्थन दे रहे हैं। इसके अलावा आगरा के कैंट रेलवे, ईदगाह रेलवे, आगरा फोर्ट, राजा मंडी स्टेशन, अन्य स्टेशनों के मास्टर प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। स्टेशन मास्टरों ने आरपीएफ पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हुए नारे लगाए। सत्ता का दुरुपयोग बंद करो लिखी तख्तियां लेकर विरोध किया। इसके आलावा स्टेशन से निकल रहे विदेशी पर्यटक प्रदर्शन का वीडियो बनाते नजर आए। स्टेशन से जितने भी विदेशी पर्यटक निकल रहे हैं, सभी ने अपने फोन बाहर निकाल लिए और वीडियो बनाने लगे। डीएसएस के कान का पर्दा फटा इस बीच आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी SS से हुई मारपीट विवाद मामले में रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जांच टीम मौके पर पहुंची और घटना वाले प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR कब्जे में ले लिया। अब फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम को खंगाला जाएगा। आरपीएफ जवानों की पिटाई में उप स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर के कान का पर्दा फट गया है। यह बात सोमवार को जिला अस्पताल में हुई मेडिकल जांच में सामने आई है। जिला अस्पताल के ईएनटी स्पेशलिस्ट की जांच में उनके बाएं कान का पर्दा फटने (टायम्पेनिक मेम्ब्रेन लेसरेशन) की पुष्टि हुई है रेलवे सूत्रों के मुताबिक जांच टीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी बारीकी से जांच कर रही है। इसी वीडियो के बाद मामला तूल पकड़ा था। इसके अलावा जिस महिला की वजह से विवाद शुरू हुआ, उस महिला से भी संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। जांच टीम महिला के बयान दर्ज करेगी ताकि घटना की असल वजह और पूरा घटनाक्रम साफ हो सके। वहीं पीड़ित डिप्टी SS ने अपना मेडिकल भी कराया है। मेडिकल रिपोर्ट को भी जांच में शामिल किया जाएगा। अब पूरा मामला विस्तार से… दो दिन पहले 12 जुलाई रविवार सुबह करीब 11 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 पर अमृतसर से हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन आई थी। इसी दौरान एक महिला यात्री उसी ट्रेन से नीचे उतरी और कुछ सामान खरीदने लगी। तभी ट्रेन चलने लगी। महिला यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं चढ़ पाई। इस पर स्टेशन पर तैनात डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र चाहर ने महिला को भागते देखकर वॉकी-टॉकी से लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन रुकवा दी। ट्रेन की रफ्तार कम हुई, तो महिला उसमें चढ़ने लगी। तभी वहां तैनात आरपीएफ कर्मी ने महिला को चेन पुलिंग के आरोप में रोक लिया। DSS नरेंद्र चाहर ने इसका विरोध किया। कहा कि ट्रेन को उन्होंने रुकवाया है। लेकिन, आरपीएफ जवान ने उनकी बात नहीं मानी। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। आरपीएफ जवानों ने थप्पड़ मारा, घसीटते ले गए इसी बीच आरपीएफ जवान ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी DSS नरेंद्र चाहर को पकड़कर ले जाने लगे। उन्होंने विरोध किया, तो पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। करीब 1 मिनट तक इसी तरह धक्का-मुक्की चलती रही। इस बीच, नरेंद्र चाहर के केबिन में मौजूद स्टाफ आरपीएफ के जवानों को ऐसा नहीं करने को कहते रहे। लेकिन, उनकी अनदेखी करते हुए आरपीएफ की टीम DSS को घसीटते हुए आरपीएफ थाने ले गए। इस दौरान DSS फर्श पर छटपटाते रहे। लेकिन, 4 आरपीएफ कर्मी उनको हाथ-पैर पकड़कर करीब 300 मीटर घसीटते रहे। आरपीएफ के जवानों का आरोप है कि DSS ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की थी। विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन, उसके बाद निलंबन DSS के साथ मारपीट की सूचना पर रेलवे कर्मचारी इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने आरपीएफ थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि आरपीएफ ने महिला यात्री की मदद करने पर उनके साथ अमानवीयता की है। घटना के बाद आरपीएफ के एएसआई मेघराज मीणा, एएसआई बालकिशन, कॉन्स्टेबल बदन सिंह और कॉन्स्टेबल जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद जांच कमेटी बनी है। इस कमेटी में सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर, सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर (आरपीएफ) शामिल हैं। कमेटी जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। ---------- यह खबर भी पढ़ें 'मेरे पति फौजी, उनको आतंकी जैसे पीटा गया':आगरा में रेलवे अफसर की पत्नी बोलीं- RPF वाले घुटने टेककर माफी मांगें, वरना जान दे दूंगी 'मेरे पति फौजी रहे हैं, उनको आतंकवादी की तरह घसीटा गया। उन्होंने कोई गलती नहीं की थी। ड्यूटी के दौरान वह एक महिला की मदद कर रहे थे।' यह कहना है आगरा में RPF जवानों की पिटाई का शिकार बने डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट (DSS) नरेंद्र चाहर की पत्नी हरेंद्री चाहर का। उन्होंने कहा- मेरे पति की पिटाई का वीडियो पूरे देश ने देखा है। हमें न्याय के साथ उनका सम्मान चाहिए। जिन आरपीएफ जवानों ने उनके साथ मारपीट की, वे सार्वजनिक रूप से घुटनों के बल बैठकर माफी मांगें। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मैं सुसाइड कर लूंगी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाखों के बैंक लोन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:एटा में दो बकायेदारों के खेत नीलाम, बाकी डिफॉल्टरों को भी चेतावनी
    Next Article
    BHUPG कोर्स में दाखिले के लिए चलेगा दो स्पॉट राउंड:150 कोर्स के लिए 8400 सीट,30 जुलाई से शुरू होगा क्लास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment