Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में भारी बारिश से स्कूल बंद:नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी, शिक्षक-कर्मचारी स्कूल जाकर करेंगे काम

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव के कारण जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों को राहत दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने 8 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 7 सितंबर को जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में ज्यादा बारिश, जलभराव और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। इस आदेश के बाद मंगलवार को नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा। हालांकि, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी होने के बावजूद शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों को स्कूल में मौजूद रहना होगा। उन्हें स्कूल पहुंचकर अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस जैसे दूसरे सरकारी कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि यह आदेश सिर्फ बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी छुट्टी के लिए है, जबकि स्कूल स्टाफ को अपने तय कामों के लिए मौजूद रहना होगा। यह छुट्टी का आदेश सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं है। इसमें जिले के मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और दूसरे बोर्ड से चलने वाले स्कूल भी शामिल हैं। हिंदी और अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए 8 सितंबर को छुट्टी रहेगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को इस आदेश का पूरी तरह से पालन करने को कहा है। आदेश की कॉपी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक बेसिक और जिला विद्यालय निरीक्षक समेत दूसरे संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 5 घंटे से हो रही बारिश:30 एमएम बारिश, अगले 3 घंटे के लिए तेज बरसात का अलर्ट
    Next Article
    महावीर चौक पर शराबी का बीच सड़क तांडव, VIDEO::ईंट-पत्थर फेंके, गाड़ियां रॉन्ग साइड से निकलने को मजबूर, काफी देर तक सड़क पर मचाया उत्पात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment