Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 5 घंटे से हो रही बारिश:30 एमएम बारिश, अगले 3 घंटे के लिए तेज बरसात का अलर्ट

    7 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे से काले घने बादल छाए हुए हैं। बीते 5 घंटे से यहां रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है। इस दौरान 30 एमएम बरसात दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। गोंडा का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में हल्की हवाओं के साथ बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। जिला प्रशासन ने आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर भी एडवाइजरी जारी की है। गोंडा में सोमवार दोपहर से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 70 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून 2026 से अब तक गोंडा में कुल 741.1 एमएम बारिश होनी थी। हालांकि अभी तक 709.8 एमएम ही बरसात हुई है, जो सामान्य से 4 प्रतिशत कम है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है और कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और उनका कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है, जहां से पूरे जिले पर नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनौली में बढ़ई ने महिला की ईंट से हत्या की:बेटियों ने देखा मां का शव, आरोपी बढ़ई फरार, गहने गायब होने का आरोप
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में भारी बारिश से स्कूल बंद:नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी, शिक्षक-कर्मचारी स्कूल जाकर करेंगे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment