Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में जमीन विवाद में मारपीट, VIDEO:फावड़े से किया वार, पिता-पुत्र घायल

    39 minutes ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम चौखडा फार्म में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसी पिता-पुत्र पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम चौखडा फार्म निवासी दयाल सिंह पुत्र जागीर सिंह ने थाना मझगई में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पड़ोसी बलजीत सिंह पुत्र रूढ़ सिंह और उसका बेटा लवप्रीत सिंह उनकी घरवाही की जमीन पर स्थित घूर वाली जगह पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दयाल सिंह के अनुसार, विवाद बढ़ने पर बलजीत सिंह और लवप्रीत सिंह घर से फावड़ा लेकर आए। उन्होंने दयाल सिंह के बेटों गुरमीत सिंह और मनप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाइयों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दयाल सिंह ने आरोपियों को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने और जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। थाना मझगई पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हर टूटे रिश्ते को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता':हाईकोर्ट ने कहा- शादी का वादा टूटना अपराध नहीं, आपराधिक कार्रवाई रद्द
    Next Article
    आगरा में गर्मी के चलते बदला बकरीद नमाज का समय:सुबह 8 बजे की जगह 7:15 बजे अदा की जाएगी, कूलर, पंखे के रहेंगे इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment