Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गर्मी के चलते बदला बकरीद नमाज का समय:सुबह 8 बजे की जगह 7:15 बजे अदा की जाएगी, कूलर, पंखे के रहेंगे इंतजाम

    43 minutes ago

    1

    0

    आगरा में भीषण गर्मी का असर अब ईद उल अजहा की तैयारियों पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी और धूप को देखते हुए शहर की कई प्रमुख मस्जिदों में नमाज के समय तय किए गए हैं, जबकि शाही जामा मस्जिद में नमाज का समय बदल दिया गया है। पहले यहां नमाज सुबह 8 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे सुबह 7:15 बजे अदा किया जाएगा। शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने बताया कि तेज गर्मी के चलते मस्जिद परिसर में शामियाने और अन्य व्यवस्थाएं करने में दिक्कत आ रही थी। इसी वजह से नमाज का समय बदला गया है। नमाजियों को राहत देने के लिए मस्जिद में कूलर, पंखे और अन्य वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि नमाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं शाही ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह 6:45 बजे अदा की जाएगी। इंतजामिया कमेटी के अनुसार शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में नमाज अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही होगी। शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय मस्जिद सुल्तान परवेज, कश्मीरी बाजार — सुबह 6:45 बजे ईदगाह नगला मेवाती — सुबह 7:00 बजे शाही जामा मस्जिद — सुबह 7:15 बजे बड़ी मस्जिद, शहीद नगर — सुबह 7:15 बजे मस्जिद कटरा नील — सुबह 7:30 बजे नूरी मस्जिद, आगरा कैंट — सुबह 7:30 बजे शाही मस्जिद कलां, साबुन कटरा — सुबह 7:40 बजे मस्जिद मोतमिद खां, माल का बाजार — सुबह 7:45 बजे अकबरी मस्जिद, किनारी बाजार — सुबह 7:45 बजे मस्जिद घटिया मामू भांजा — सुबह 8:15 बजे शाही मस्जिद, लोहा मंडी — सुबह 8:30 बजे ताजमहल परिसर स्थित मस्जिद, ताजगंज — सुबह 8:30 बजे मस्जिद जाल, फुलट्टी बाजार — सुबह 8:45 बजे नूरी मस्जिद, नूरी दरवाजा — सुबह 10:00 बजे मस्जिद दरगाह सैयदना सरकार — सुबह 10:00 बजे ऊंची मस्जिद, छिली ईट रोड — सुबह 10:00 बजे
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में जमीन विवाद में मारपीट, VIDEO:फावड़े से किया वार, पिता-पुत्र घायल
    Next Article
    शाहजहांपुर में सर्राफा व्यापारियों के दो गुट भिड़े, VIDEO:दुकान में लाठी-डंडे चले, चार लोग घायल; युवक ने असलाह लहराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment