Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में मां-बेटी ने जहर खाया,फिर फंदा लगाकर जान दी:दूसरी बेटी फर्श पर तड़पती मिली, टेबल पर मिला सादा कागज-पेन

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर दिया। उसके बाद छोटी बेटी के साथ खुद एक रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। जबकि बड़ी बेटी फर्श पर तड़पती मिली। परिवाार के लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों फंदे पर झूली मां बेटी को मृत करार दे दिया। जबकि बड़ी बेटी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा, कमरे में मेज पर एक सादा पेपर और पेन रखा मिला है, जिससे माना जा रहा है कि मरने से पहले सुसाइड नोट लिखने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ लिख नहीं सकी। बीते दिन घर में मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके अलावा बहू के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी हुआ था। हालांकि सुसाइड की वजह पुलिस तलाशने में जुटी है। वारदात मैलानी थाना क्षेत्र के गांव काकोरी की है। अब समझिए पूरा मामला गांव काकोरी में विजेंद्र कुमार रहते हैं। परिवार में पिता दाताराम विश्वकर्मा और पत्नी फूलकुमारी (50) और दो बेटियां निमिशा (19) के अलावा कंचन (23) हैं। एक बेटे पवन की एक महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पवन की पत्नी दो बच्चों के साथ विजेंद्र के साथ में ही रहती है। विजेंद्र के गांव में दो मकान हैं। एक मकान में पूरा परिवार रहता है जबकि गली के उस पार बना दूसरा मकान इस समय खाली था। बताया जाता है कि आज सुबह 9 बजे तक सबकुछ सामान्य था। विजेंद्र के छोटे भाई नृपेंद्र ने बताया- सुबह भाई विजेंद्र खेत गए थे। उसके बाद करीब 11 बजे तक घर में कोई हलचल नहीं हुई। विजेंद्र की बहू अपने बच्चों के साथ छत पर थी। इसी दौरान फूलकुमारी सामने वाले मकान में दो बेटियों के साथ चली गईं। पुलिस के मुताबिक, घर के हालत देखकर ऐसा लगता है कि फूलकुमारी ने पहले निमिशा और कंचन को जहर दिया। उसके बाद निमिशा को चारपाई की रस्सी के सहारे पंखे के कुंड से लटकाया। उसके बाद खुद भी जहर खाकर रस्सी के दूसरे छोर से खुद फंदा बनाकर लटक गई। जबकि बड़ी बेटी कंचन की जहर खाने के बाद हालत बिगड़ गई। वो फर्श पर तड़पती मिली। दूसरे मकान में जाकर फंदा लगाया नृपेंद्र ने बताया कि पुराने घर पर आवाज लगाई तो बहू ने बताया कि घर में कोई नहीं है। सभी लोग सामने वाले मकान गए हैं। उस मकान में गया तो आंगन के पास फर्श पर भतीजी कंचन तड़प रही थी। ये देखकर होश उड़ गए। अंदर गया तो दूसरे कमरे में निमिशा और भाभी फंदे पर लटकी थी। नृपेंद्र ने शोर मचाया तो पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फूलकुमारी और निमिषा को मृत घोषित कर दिया, जबकि कंचन का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। सुसाइड नोट नहीं लिख सकीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घर की तलाशी में कमरे से एक सादा कागज और उसपर पेन रखा मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला या कंचन में से कोई सुसाइड नोट लिखना चाहता था, लेकिन वह उसे लिख नहीं पाई। परिवार वालों का कहना है कि करीब दो महीने पहले 3 दिसंबर को परिवार के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। बड़ी बेटी की 3 महीने बाद आनी है बारात विजेंद्र के बुजुर्ग पिता दाताराम ने बताया- बड़ी पोती कंचन की शादी भी फिक्स हो चुकी है। उसकी तीन महीने बाद बारात आनी है। घर में कल शाम को मोबाइल को लेकर झगड़ा भी हुआ था। बेटियां और बहू के ज्यादातर समय मोबाइल चलाने से विजेंद्र नाराज था। उसने मोबाइल छीनकर बक्से में बंद कर दिया था। इसके अलावा पोते की मौत के बाद बहू प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा कर रही थी। हालांकि सुसाइड की असल वजह कोई नहीं बता पा रहा है। पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच संसारपुर चौकी इंचार्ज ने जितेंद्र ने बताया- घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पारिवारिक झगड़े की बात भी सामने आ रही है। मानसिक अवसाद की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। -------------- ये खबर भी पढ़ें क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; थोड़ी देर में अंतिम यात्रा श्मशान पहुंचेगी क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार:अमेठी में 9 गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित, कानूनी कार्यवाही शुरू
    Next Article
    नौतनवा में अवैध शराब पर कार्रवाई:SDM ने छापेमारी मारा, 10 कुंतल लहन नष्ट कराया, एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment