Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौतनवा में अवैध शराब पर कार्रवाई:SDM ने छापेमारी मारा, 10 कुंतल लहन नष्ट कराया, एक गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज जनपद के नौतनवा में होली पर्व से पहले अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत नौतनवा के उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी नौतनवा थाना क्षेत्र के सिरसिया और कजरी इलाकों में की गई। इस दौरान करीब 10 कुंतल लहन (कच्ची शराब बनाने का सामान) नष्ट किया गया। कार्रवाई में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। नौतनवा के एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि होली का पर्व नजदीक है, जिसमें शराब की मांग बढ़ जाती है। सार्वजनिक स्थानों पर मिलावटी शराब की बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और अवैध रूप से शराब बेचने व बनाने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री या निर्माण को रोकने के लिए जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में मां-बेटी ने जहर खाया,फिर फंदा लगाकर जान दी:दूसरी बेटी फर्श पर तड़पती मिली, टेबल पर मिला सादा कागज-पेन
    Next Article
    सफाई कर्मी अभ्यर्थी 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा:नियुक्ति न होने से नाराज, पुलिस प्रशासन मनाने में जुटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment