Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में CNG टैंकर पलटा, गैस रिसाव शुरू:खखरा चौराहे पर हादसा, इलाके में अफरा-तफरी, रास्ते बंद

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के सदर तहसील क्षेत्र में गोला रोड स्थित खाखरा चौराहे के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे सीएनजी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, टैंकर मोड़ते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद टैंकर से सीएनजी गैस का तेजी से रिसाव शुरू हो गया। इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और वे तुरंत मौके से दूर हटने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को तुरंत खाली कराया गया और एहतियात के तौर पर सड़क पर यातायात भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गैस रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, एहतियातन लोगों को टैंकर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में किसान को खा गया बाघ:आधा धड़ मिला, पॉलिथिन में भरकर ले गए; प्रशासन बोला- खेतों में अकेले न जाएं
    Next Article
    महराजगंज में घर में आग लगने से दो बच्चियां झुलसीं:बाइक, अनाज, बेड, चौकी सहित कई सामान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment