Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में किसान को खा गया बाघ:आधा धड़ मिला, पॉलिथिन में भरकर ले गए; प्रशासन बोला- खेतों में अकेले न जाएं

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के लखीमपुर-खीरी में बाघ एक किसान को खा गया। किसान खेत में काम कर रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ढूढने निकले। कई घंटे तलाश करने के बाद सड़क पर उन्हें जूता और गमछा मिला। उसी तरफ में जाकर देखा तो आधा खाया हुआ शव पड़ा था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। परिजनों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खेतों में अकेले न जाएं। समूह में ही निकलें, क्योंकि आसपास बाघ की मूवमेंट लगातार देखी जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर संपूर्णानगर वन रेंज के चीमा फॉर्म क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… चीमा फॉर्म क्षेत्र के रहने वाले प्रगट सिंह (40) प्रगट सिंह तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई बूटा सिंह और नक्षत्र सिंह हैं। खेती-किसानी करते हैं। प्रगट शुक्रवार शाम खेत पर काम करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ तलाश शुरू की। सुबह लगभग 10 बजे सबसे पहले प्रगट का चप्पल मिला। आगे बड़े तो गन्ने के खेत से उनका शव बरामद हुआ। दोनों पैर गायब थे। बायां हाथ भी नहीं था। कुछ दूरी पर कटे पैर का कुछ हिस्सा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी जंगली जानवरों की आतंक देखा गया है। इसलिए बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है। नव विभाग को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए। जंगली जानवरों को पकड़ना चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का UPSC में सिलेक्शन,दावा कितना सही:UP की आकांक्षा बोली- 301वीं रैंक मेरी; भास्कर की पड़ताल- बिहार की आकांक्षा के 2 रोल नंबर
    Next Article
    लखीमपुर में CNG टैंकर पलटा, गैस रिसाव शुरू:खखरा चौराहे पर हादसा, इलाके में अफरा-तफरी, रास्ते बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment