Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में खौफ के 2 घंटे, VIDEO:एक ही घर में तेंदुए का 20 मिनट के भीतर दो बार हमला; वन विभाग ने बेहोश कर पकड़ा

    16 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले के उत्तर निघासन क्षेत्र की बेलराया वन रेंज में तेंदुए की दहशत के बीच सोमवार को बनवीरपुर गांव में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। एक तेंदुआ घर में घुस गया और अलग-अलग समय पर एक युवक व एक महिला पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहले देखिए पकड़े गए तेंदुए की कुछ तस्वीरें... घर में घुसा तेंदुआ, युवक पर किया पहला हमला जानकारी के अनुसार बनवीरपुर गांव निवासी हेमचंद वर्मा के घर में अचानक तेंदुआ घुस आया। उसी दौरान इंद्र नगर निवासी बलदेव सिंह उर्फ बब्बू वहां पहुंच गए। तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से निकल गया। 20 मिनट बाद फिर लौटकर महिला पर हमला करीब 20 मिनट बाद तेंदुआ फिर उसी घर के पास दिखाई दिया और बनवीरपुर निवासी 50 वर्षीय रामप्यारी पत्नी गया प्रसाद पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल महिला ने बताई पूरी घटना घायल रामप्यारी ने बताया कि वह घर में मौजूद थीं, तभी अचानक तेंदुआ अंदर घुस आया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गईं। उस समय तेंदुआ घर के अंदर ही मौजूद था, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने की घेराबंदी, ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पशु चिकित्सकों को भी बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को सोमवार रात ट्रेंकुलाइज कर काबू में कर लिया गया। बेलराया वन रेंज के एसडीओ मनोज कुमार तिवारी ने बताया- “पशु चिकित्सकों की मदद से तेंदुए को सुरक्षित ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया गया है। उसे वन रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।” एक दिन पहले किसान पर भी हुआ था हमला इससे एक दिन पहले रविवार को रननगर गांव में भी तेंदुए ने एक किसान पर हमला किया था। किसान अपने फार्म हाउस के पास मवेशियों के लिए रखे भूसे के पास मौजूद थे, तभी तेंदुए ने उन पर झपट्टा मारा, जिससे उनका हाथ घायल हो गया था। पहले से लगाया गया था पिंजरा लगातार मिल रही तेंदुए की गतिविधियों की सूचना के बाद वन विभाग ने रननगर गांव में उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था। विभाग की टीम इलाके में लगातार निगरानी कर रही थी। घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना रहा। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी से लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे थे। नीचे ग्राफिक्स के जरिए समझिए की तेंदुए के हमले से कैसे बचें नीचे ग्राफिक्स के जरिए समझिए की कब तेंदुए अधिक हमला करते है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए... पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नियम तोड़कर घुसे भाजपाई:वन मंत्री ने एंट्री के लिए जारी की थी नई गाइडलाइन, 15 दिन पहले खोला गया बिग साइज कैट यानी बाघों और अन्य वन्य जीवों को करीब से देखने वाले वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) को इस बार पर्यटन प्रेमियों के लिए सामान्य से 15 दिन पहले ही खोल दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगे बढ़ता देखकर जलते थे, गांव में ही दुश्मन थे:पूर्व पार्षद राजकुमार की पत्नी का आरोप; कहा- अब हम कैसे रहेंगे
    Next Article
    हमीरपुर में मैरिज हॉल के बाहर युवकों ने की मारपीट:जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment