Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में मर्चेंट नेवी कर्मी ने पिता की हत्या की:बच्चों के झगड़े में वारदात की, पड़ोसियों ने पकड़कर कमरे में बंद किया

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के लखीमपुर खीरी में मर्चेंट नेवी के कर्मचारी ने सोमवार शाम 4 बजे अपने सरकारी कर्मचारी पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। घरवालों के मुताबिक, उसने पहले पिता को गिरा दिया, फिर उनके सीने पर बैठकर ताबड़तोड़ 6 वार किए। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी और उसके बड़े भाई की बेटियों के बीच खेल-खेल में विवाद हो गया था। पिता बच्चों को समझा रहे थे। इसी दौरान आरोपी पहुंचा और कहासुनी करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि उसने चाकू से हमला कर दिया। पिता खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी आकाश अवस्थी (36) भागने लगा, लेकिन घरवालों और पड़ोसियों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। परिजन और पड़ोसी घायल राजीव अवस्थी (57) को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजीव पशुपालन विभाग में क्लर्क थे। आरोपी बेटा आकाश अवस्थी पिछले 15 साल से मर्चेंट नेवी में स्टोर इंचार्ज है। 14 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था आरोपी बेटा राजीव अवस्थी परिवार के साथ हाथीपुर गांव में रहते थे। आरोपी बेटा आकाश 30 जून को छुट्टी पर घर आया था। आकाश के बड़े भाई विनीत की 2020 में कैंसर से मौत हो गई थी। तब से उनके बच्चे दादा के साथ ही रहते थे। आरोपी की दादी विभा अवस्थी ने बताया- आकाश का पत्नी प्रिया के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। इससे आकाश गुस्से में रहता था। ‘पिता के सीने पर चढ़कर चाकू से वार किए’ दादी विभा अवस्थी ने बताया- सोमवार शाम को आकाश और विनीत की बेटियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई। इसी बीच, मेरा पोता आकाश गुस्से में ऊपर वाली मंजिल से नीचे आया। उस समय मैं चाय बना रही थी। पहले उसकी पिता से कहासुनी हुई, फिर उसने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। मैं शोर सुनकर दौड़कर मौके पर पहुंची। देखा कि मेरा पोता पिता राजीव के सीने पर बैठा था और उन पर चाकू से हमला कर रहा था। ‘पहला चाकू छीना तो दूसरा लेकर आया, फिर हमला किया' दादी ने बताया- मैं और घर के लोग उसे पकड़ने में लगे रहे। बड़ी मुश्किल से हमने उसके हाथ से चाकू छीना, लेकिन वह तुरंत अंदर गया और दूसरा चाकू उठा लाया। फिर उसने दोबारा हमला कर उन्हें मार डाला। हम तीन-चार लोग मिलकर भी उसे नहीं रोक पाए। पहले पोते, अब बेटे की मौत हो गई। वारदात के बाद बहू प्रिया भी बच्चों और सामान के साथ मायके चली गई। हमारे परिवार का सहारा छिन गया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बाद हत्या हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------- ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश के वकील से BJP सांसद ने माफी मांगी:'टिन्नू टीपू से बात करता था' कहने पर बोले- मानहानि का इरादा नहीं था अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव को लेकर अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। भाजपा सांसद ने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल के लीगल नोटिस का जवाब दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    टिन्नू और सुभाष को आज रिमांड पर लेगी पुलिस:चढ़ावा चोरी के मामले में अयोध्या में पोस्टर वार, 8 आरोपी 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में पूर्व विधायक की AI से फेक फोटो बनाई, बसपा में शामिल होने का झूठा प्रचार करने पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment