Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में पूर्व विधायक की AI से फेक फोटो बनाई, बसपा में शामिल होने का झूठा प्रचार करने पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में बेहट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता नरेश सैनी की एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से फेक तस्वीर बनाने का मामला सामने आया है। उनकी तहरीर पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जनकपुरी थाने में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने शिकायती पत्र में बताया-एआई से फेक तस्वीर बनाकर उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि वह हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले हैं। उसके बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए हैं। जबकि ऐसा नहीं है। ये गलत है। ये सब केवल राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश है। यहां पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में बीबीए छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद इलाके में सोमवार रात करीब 10 बजे बीबीए छात्र रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव के साथ रिवॉल्वर बरामद की। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काला काकर हाउस के पास, न्यू हैदराबाद निवासी हर्ष सिंह (19) पुत्र स्व. कुंवरकांत सिंह बीबीए सेकंड सेमेस्टर का छात्र था। सोमवार रात करीब 10 बजे महानगर पुलिस को सूचना मिली कि हर्ष ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला। कमरे से एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई। घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में मर्चेंट नेवी कर्मी ने पिता की हत्या की:बच्चों के झगड़े में वारदात की, पड़ोसियों ने पकड़कर कमरे में बंद किया
    Next Article
    मुलायम-अखिलेश पर विवादित पोस्टर से गोंडा में सियासत गरमाई:सपा ने हटवाए होर्डिंग, भाजपा पर छवि खराब करने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment