Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में बुर्कानशी युवती को किस करके भागा युवक...CCTV:पीड़िता बोली- उसने मुझे पीछे से दबोचा मैं कांप उठी; कड़ी सजा मिलनी चाहिए

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक बुर्कानशीं युवती को मनचला उसी के घर के सामने किस करके भाग निकला। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने करीब 25 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। लेकिन जिस युवती के साथ ये घटना हुई वो अभी भी डरी-सहमी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आई पीड़िता ने कहा- घर के दरवाजे पर ऐसी घटना होगी तो महिलाएं कहां महफूज बचेंगी। मैं तो अपने घर के अंदर जा रही थी। मुझे क्या पता था, जहां मेरा घर है। उसी गली-मोहल्ले में मेरे साथ इस तरह होगा। लेकिन पुलिस ने जिस तेजी से मेरी शिकायत पर एक्शन लेकर आरोपी को पकड़ा है उससे उन्हें राहत मिली है। लेकिन वो चाहती हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि वो फिर से किसी के साथ ऐसी गंदी हरकत न कर सके। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसका 22 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया। पहले सीसीटीवी देखें… पहले घटना के बारे में बताते हैं… पीड़िता को घर के दरवाजे पर किस करके भागा आरोपी घटना 28 जुलाई को शाम करीब 4 बजे शहर के कटघर थाना क्षेत्र में संभल रोड पर स्थित करुला गली नंबर-3 की है। यहां रहने वाली युवती सड़क किनारे मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में कुछ खरीदारी करने गई थी। बाजार से शॉपिंग करने के बाद युवती लौटी तो एक युवक उसका पीछा करते हुए पीछे-पीछे आया। युवती बुर्का पहने हुए थी। उसने घर पहुंचकर अपने घर का दरवाजा खटखटाया, ताकि अंदर से कोई गेट खोल सके। इसी बीच उसका पीछा करते हुए आ रहे आरोपी ने बुर्कानशीं युवती को पीछे से दबोच लिया। उसने युवती को किस किया। फिर युवती के चिल्लाने पर भाग निकला। मां ने थाने में दर्ज कराई FIR, आरोपी अरेस्ट सीसीटीवी से सामने आए वीडियो में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा था। इसकी फुटेज लेकर पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी की बाकी फुटेज खंगालीं। फोटो और वीडियो की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने इस बीच शनिवार रात में आरोपी को धर दबोचा। उसकी पहचान कुन्दरकी के मिलक बसेरा खास गांव में रहने वाले खांडे सिंह के बेटे मुकेश (28 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के जेल जाने के बाद सामने आई पीड़िता पीड़िता ने कहा- "मैं मंगलवार को शाम करीब 4:00 बजे गली नंबर-1 मार्केट से लौट रही थी। MH पेट्रोल पंप के सामने गली नंबर-3 में मेरा घर है। जब मैं घर पहुँचकर दरवाज़ा खटखटा रही थी, तभी पीछे से एक अज्ञात शख्स आया और उसने मुझ पर हमला कर दिया और किस करते हुए मुझे पकड़ लिया। जब मैंने शोर मचाया, तो वह मौके से भाग गया। उस समय गली में कोई नहीं था, लेकिन पास में लगे CCTV कैमरों में आरोपी का चेहरा और पूरी वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। मैंने इस मामले की शिकायत पुलिस में की थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मैं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हूँ और चाहती हूँ कि आरोपी को सख्त सजा मिले ताकि वह किसी और के साथ ऐसी हरकत न करे।" अब बेटियां घर के दरवाजे पर भी सुरक्षित नहीं पीड़िता की मां ने कहा- "जिसके साथ घटना हुई, वह मेरी बेटी है। घटना मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे की है, जब वह गली नंबर 1 बाजार गई हुई थी। हम घर में कुंडी लगाकर सो रहे थे। जब वह लौटी, तो हमें दरवाज़े पर हाथ मारने की आवाज़ आई। बाद में पता चला कि कोई आया था, हमने उसे सामने से नहीं देखा, सिर्फ वीडियो में देखा। यह घटना बहुत ही गलत है। अगर महिलाएँ अपने घर के दरवाज़े, गेट और गली-कूचों में ही सुरक्षित नहीं होंगी, तो फिर वे कहाँ सुरक्षित रहेंगी? हम पुलिस की कार्रवाई से खुश हैं कि उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।" मामले में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि घटना 28 जुलाई की है। पीड़िता अपने घर के सामने फोन पर बातें कर रही थी। इसी बीच आरोपी आया और उसने महिला के साथ कुछ अश्लील हरकतें कीं और भाग गया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वह कुंदरकी इलाके का रहने वाला है, उसे जेल भेज दिया गया है। ……………………………. ये खबर भी पढ़ें… सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन को काट डाला, दौड़ाकर बांके से गर्दन पर वार किए यूपी के सीतापुर में भाई ने 17 साल की बहन की हत्या कर दी। बहन को दौड़ाकर गले पर बांके से हमला किया। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपी ने कई वार किए। बेटी की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची। उन्हें देखकर आरोपी भाई (22) भाग गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- 3 अगस्त को लगेगा मेगा जॉब फेयर:20 कंपनियों में 2,780 पदों पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी
    Next Article
    दरोगा की पूछताछ के बाद छात्रा ने फांसी लगाई:बलिया में 2 लड़कों ने अश्लील वीडियो वायरल किया; पिता सऊदी से बोले- पुलिस जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment