Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड- बिल्डिंग से कूदे युवक के दोनों पैर सुन्न:पसलियां टूटीं, फेफड़े भी डैमेज; 7 डॉक्टर बेजान शरीर को जिंदा करने में जुटे

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ अग्निकांड में जान बचाने के लिए बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले जयंत गुप्ता 4 दिनों से जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं। रीढ़ की हड्‌डी में गहरी चोट के कारण कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न पड़ गया है। जयंत का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में इलाज चल रहा है। 7 डिपार्टमेंट के डॉक्टर मॉनिटरिंग और इलाज कर रहे हैं। न्यूरो सर्जरी विभाग के एक्सपर्ट डॉ. अवधेश यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में माना कि आगे का समय जयंत के लिए बेहद चुनौतियों से भरा होगा। उन्होंने कहा- जयंत के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। पैर पैरालिसिस हो गए हैं। पैर पूरी तरह से सुन्न हैं। इसे कंपलीट कॉर्ड इंजरी कहते हैं। इसमें रिकवरी के चांस बहुत कम होते हैं। समय के साथ इसमें क्या रिकवरी होगी, ये देखना होगा। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि जयंत जल्द अपने पैरों पर खड़ा हो सकेंगे। 3 तस्वीरों में देखिए जयंत ने कैसे अपनी जान बचाई थी… पसलियों में फ्रैक्चर, फेफड़ों में भी चोट डॉक्टरों के मुताबिक, जयंत की पसलियों (रिब्स) में कई फ्रैक्चर हैं। दाहिनी पसली की 10वीं रिब्स और बाई पसली की 9वीं डैमेज हुई है। इसके चलते लंग्स में भी चोट आई है। यही कारण है कि ICD सपोर्ट (इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर) दिया गया है। फिलहाल उसे ICU में भी रखा गया है। घटना के दौरान उसके दोनों हाथ झुलस गए थे। रीढ़ की हड्डी में D-10 स्तर पर गंभीर चोट लगने से पैरालिसिस (पैराप्लेजिया) की स्थिति बनी है। दोनों फेफड़ों के आसपास ब्लड जमा होने (बाइलेटरल हीमोथोरैक्स) और कई पसलियों में फ्रैक्चर पाया गया है। भर्ती के समय मरीज शॉक में था। MRI रिपोर्ट में गंभीर चोट का खुलासा MRI रिपोर्ट में D-9 से D-11 स्तर के बीच स्पाइन (रीढ़) की लिगामेंट में गंभीर चोट मिली है। D-9 और D-10 स्तर पर स्पाइनल कॉर्ड के कटाव की आशंका, कॉर्ड में सूजन और आसपास के सेल में एडिमा और फ्लूइड कलेक्शन पाया गया है। दोनों फेफड़ों के आसपास हल्का फ्लूइड भी दिखाई दिया है। डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि जयंत गुप्ता के इलाज के लिए कई डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। इनमें ICU और ट्रॉमा सर्जरी के एक्सपर्ट्स के अलावा न्यूरोसर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, रेस्पिरेटरी, प्लास्टिक सर्जरी और लंग्स एक्सपर्ट्स भी देख रहे हैं। और भी जिस विभाग के एक्सपर्ट्स की जरूरत होगी। उनको भी बुलाया जाएगा। सभी का प्रयास यही है कि बच्चा जल्दी से जल्दी ठीक हो जाए। अब तक किस तरह का इलाज हुआ? डॉक्टरों के मुताबिक, जयंत को ऑक्सीजन सपोर्ट, ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक्स सहित पूरी मेडिकल केयर दी जा रही है। उसके पेट की अल्ट्रासोनोग्राफी, सिर, धड़ और रीढ़ की सीटी स्कैन, स्पाइन की MRI कराई गई है। तमाम ब्लड जांच भी कराई गई हैं। प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीम जले हुए घावों का उपचार कर रही है। ICU में है, पर वेंटिलेटर की जरूरत नहीं डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल जयंत पूरी तरह होश में है और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रहा है। बीपी सहित अन्य पैरामीटर्स नार्मल है। उसे सांस लेने में कोई परेशानी नहीं है और कमरे की सामान्य हवा में उसका ऑक्सीजन स्तर 96% दर्ज किया गया है। जयंत ने एक से बढ़कर एक नायाब करैक्टर किए डिजाइन जून 2022 से जयंत हेड हॉपर में काम कर रहे थे। 4 साल के दौरान उन्होंने हार्ड सरफेस 3D मॉडलिंग और टेक्चरिंग में महारथ हासिल की थी। मौजूदा समय वो एनीमेशन में करैक्टर मॉडलिंग पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। MAAC इंडिया से उन्होंने एनीमेशन की बारीकियों को सीखा था। 3D मॉडलिंग में जयंत ने टेक्सचर्ड कार्बाइन डिजाइन और वंडर वुमेन जैसे करैक्टर डिजाइन किए थे। अब जान लेते है जयंत के बारे में... ************************* घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए:- लखनऊ में एलन-ग्रेविटी जैसी 16 बड़ी कोचिंग सील:छात्र बोले- मन में डर बैठा; सरकार ने PMO को भेजी अग्निकांड की रिपोर्ट लखनऊ की अवैध इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक हुई पूरे मामले की कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट PMO को भेजी गई। बुधवार को विकास प्राधिकरण (LDA) और फायर डिपार्टमेंट की टीम ने 16 कोचिंग और लाइब्रेरी सील कर दी। इनमें कृष्णानगर और हजरतगंज में एलन, कपूरथला में ग्रेविटी अलीगंज में आकाश और गवर्नमेंट एग्जाम वाला और पैरामाउंट जैसे बड़े कोचिंग संस्थान शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड- एक-दूसरे का हाथ पकड़े मिलीं लाशें:अंदर विजिबिलिटी जीरो, टॉर्च काम नहीं कर रही थी; रेस्क्यू करने वालों की जुबानी
    Next Article
    तेरहवीं के एक दिन बाद घर पहुंचा युवक:गाजियाबाद में मिली थी लाश, परिजन ने किया था अंतिम संस्कार, बेटे को जिंदा देख मां लिपटकर रोई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment