Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड- एक-दूसरे का हाथ पकड़े मिलीं लाशें:अंदर विजिबिलिटी जीरो, टॉर्च काम नहीं कर रही थी; रेस्क्यू करने वालों की जुबानी

    1 day ago

    1

    0

    'पूरी बिल्डिंग में धुआं भरा था। पिछली दीवार और खिड़कियां तोड़ी गईं। ब्रीदिंग ऑपरेटस (ऑक्सीजन मास्क) लगाकर रस्सी के सहारे सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा गया। धुएं की वजह से विजिबिलिटी जीरो थी। टॉर्च की रोशनी भी काम नहीं कर रही थी। अंदाजे से आगे बढ़ा जा रहा था। भीतर जाकर शीशे तोड़े गए। इससे बिल्डिंग से धुआं बाहर निकलना शुरू हुआ। इसके बाद हेड हॉपर स्टूडियो के अंदर पहुंचे। कई बार ऐसा हुआ कि किसी व्यक्ति के शरीर से पैर टकराने के बाद पता चला कि वहां कोई पड़ा है। अंदर केबिन और वॉशरूम में एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए लाशें पड़ी थीं। किसी का सिर एक तरफ और शरीर दूसरी तरफ झुका था। एक युवक ने मुंह पर हाथ रखा था। शरीर दीवार के सहारे टिका था। इससे लग रहा था कि धुएं से बचने के लिए उसने नाक-मुंह ढंकने की कोशिश की, लेकिन बच नहीं सका।' यह भयावह मंजर लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा रहे अफसरों और फायरकर्मियों ने बयां किया। भास्कर रिपोर्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अफसरों, फायरकर्मियों और पुलिसकर्मियों से बातचीत की। पूरे रेस्क्यू के दौरान क्या चुनौतियां आईं? अंदर की क्या कहानियां हैं? इस बारे में उन्होंने जो कुछ बताया, उन्हीं की जुबानी जानिए… पहले रेस्क्यू करने वाले फायर फाइटर्स की 3 तस्वीरें… अब पढ़िए फायर फाइटर्स क्या बता रहे हैं… केस-1- सीढ़ियों के पास एसी की आउटडोर यूनिट लगी थीं, सामने से नहीं जा पाई टीम घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले मड़ियांव थाने में तैनात सिपाही ने बताया- सीढ़ियों के बगल में बने संकरे हिस्से में एसी की 8-10 आउटडोर यूनिट लगी थीं। वहीं पर बाइक और स्कूटी भी खड़ी थी, जो पूरी तरह जल गईं। इससे आग और धुआं तेजी से फैला। निकासी का रास्ता और संकरा हो गया। बिल्डिंग में अंदर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। सामने से आग बुझाई जा रही थी। बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में न तो कोई खिड़की थी और न ही कोई ऐसी जगह, जहां से अंदर पहुंचा जा सके। ऐसे में कुछ फायरकर्मी पड़ोस की बिल्डिंग पर सीढ़ी लगाकर किसी तरह से छत पर पहुंचे। सोचा कि ऊपर से किसी तरह अंदर जाया जाए। लेकिन, छत की सीढ़ियों पर लगे गेट में मजबूत ताला लगा था। ऊपर से उसे तोड़ा नहीं जा सका। इसके बाद दीवार तोड़ने का फैसला लिया गया। केस 2- 9 इंच मोटी दीवार तोड़ने में समय लगा जिस रास्ते से डेड बॉडी निकाली गईं, उस दीवार को तोड़ने वाले फायरमैन से हमने बात की। उसने बताया- बिल्डिंग की पिछली दीवार तोड़कर अंदर जाना ज्यादा आसान लगा। इसी वजह से उसे तोड़ा गया। लेकिन, दीवार 9 इंच मोटी थी और उस पर प्लास्टर भी किया गया था। दीवार बेहद मजबूत थी। दीवार तोड़ने के लिए ड्रिल मशीन मंगाई गई। लेकिन बिजली नहीं आने से उसका इस्तेमाल नहीं हो सका। ऐसे में मड़ियांव थाने में तैनात सिपाही मयंक ने भारी हथौड़े से दीवार तोड़ने का फैसला लिया। मयंक बताते हैं- उस समय यही लग रहा था कि अब दीवार तोड़कर ही लोगों तक पहुंचा जा सकता है। मशीन का इंतजार करने का समय नहीं था। इसलिए मैंने हथौड़े से लगातार वार शुरू किए। आखिरकार दीवार टूट गई। दीवार टूटते ही फायरकर्मियों को अंदर जाने का रास्ता मिल गया। केस 3- पहली बार अंदर कदम रखा तो विजिबिलिटी जीरो थी सबसे पहले अंदर घुसने वाले फायरमैन ने बताया- हम जब पहली बार अंदर गए, तो सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। विजिबिलिटी जीरो थी। टॉर्च की रोशनी भी धुएं की वजह से बेअसर हो रही थी। हम अंदाजे से पैर रखते हुए आगे बढ़ रहे थे। कई बार ऐसा हुआ कि हमें किसी व्यक्ति के शरीर से पैर टकराने के बाद पता चला कि वहां कोई पड़ा है। घने धुएं और जटिल संरचना के कारण फायरकर्मियों ने एक-दूसरे को रस्सियों से जोड़ा हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि हम लगातार संपर्क में थे। डर था कि कहीं कोई जवान रास्ता भटक न जाए। इसलिए रस्सियों के सहारे एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। केस 4- पूरे हॉल को केबिन में बांटा, लोग अलग-अलग पॉकेट में मिले डेडबॉडी निकालने वाले एक फायरमैन ने बताया- दूसरी मंजिल को ब्लॉक और केबिन सिस्टम में बांटा गया था। कांच के पार्टीशन की वजह से धुआं अलग-अलग हिस्सों में भर गया था। जब हम लोग अंदर पहुंचे, तो हर केबिन में शव मिले। किसी का शव दरवाजे के पास पड़ा था, तो किसी का केबिन में था। कई बॉडी आपस में सटी थीं। उनके हाथ आपस में टच कर रहे थे। मानो हाथ पकड़े हों। ऐसा लग रहा था, जैसे कोई फिल्मी सीन हो। एक युवक का शव दीवार के सहारे बैठी अवस्था में मिला। उसने अपने हाथ से मुंह ढक रखा था। वॉशरूम में भी युवक का शव मिला। केस 5- अगर खिड़कियां और एग्जॉस्ट होते, तो मौतें कम होतीं रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड करने वाले पुलिस अफसर ने बताते हैं- अगर बिल्डिंग में पर्याप्त खिड़कियां, एग्जॉस्ट सिस्टम या वेंटिलेशन की व्यवस्था होती, तो शायद धुआं बाहर निकल जाता। इतने लोगों की जान नहीं जाती। पूरी बिल्डिंग सामने के हिस्से को छोड़कर लगभग बंद थी। कहीं कोई खिड़की नहीं थी। इसी कारण अंदर धुआं भरता चला गया और हम लोग भी अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। अब रेस्क्यू टीम के बारे में जानिए 105 फायर फाइटर्स ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में एलन-ग्रेविटी जैसी 16 बड़ी कोचिंग सील, छात्र बोले- मन में डर बैठा; सरकार ने PMO को भेजी अग्निकांड की रिपोर्ट लखनऊ की अवैध इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक हुई पूरे मामले की कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट PMO को भेजी गई। बुधवार को विकास प्राधिकरण (LDA) और फायर डिपार्टमेंट की टीम ने 16 कोचिंग और लाइब्रेरी सील कर दीं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रतापगढ़ में राजा भैया के पिता समेत 13 नजरबंद, हर साल मोहर्रम पर करते हैं भंडारा
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड- बिल्डिंग से कूदे युवक के दोनों पैर सुन्न:पसलियां टूटीं, फेफड़े भी डैमेज; 7 डॉक्टर बेजान शरीर को जिंदा करने में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment