Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-झांसी समेत 30 शहरों में बारिश, सड़कें तालाब बनीं:नदियों में भी उफान, बदायूं में स्कूल गंगा में समाया; इकाना में पिच को कवर किया

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली और संभल समेत 30 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नोएडा और झांसी में इतनी बारिश हुई कि गलियों में दो-तीन फीट तक पानी भर गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी से पहले पिच को कवर से ढकना पड़ा। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि 45 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। उधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश से यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर गई हैं। 16 जिलों में 80 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद के 49 गांवों में बाढ़ का असर है। उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुस गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। बदायूं में सरकारी स्कूल गंगा नदी में समा गया। कानपुर के 5 से ज्यादा गांवों में पानी घुस गया है। बच्चे नाव से स्कूल जा रहे हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। 100 से अधिक छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल डूब गया है। बारिश की वजह से आगरा शहर से 50 किलोमीटर दूर पिनाहट कस्बे में बरसाती नदी उफान पर है। यहां एक शख्स ने प्रसव के बाद पत्नी और नवजात को चारपाई के सहारे नदी पार कराई। ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर कोई पुल नहीं है। बारिश के दिनों को छोड़कर यह नदी पूरे साल सूखी रहती है, लेकिन बरसात के वक्त लोग जान जोखिम में डालकर इसे पार करते हैं। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा- बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके असर से प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने जोर पकड़ लिया है। आने वाले दिनों में पूरे यूपी में अच्छी बारिश होने की संभावना है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारबाग-हजरतगंज में झमाझम बारिश:UP-T20 लीग को लेकर इकाना में पिच पर कवर्ड, अगले 3 दिन बारिश का येलो अलर्ट
    Next Article
    सीतापुर में कार में बैठे-बैठे टीचर की मौत:पत्नी लिपटकर रोई, बेटी चिल्लाते हुए बोली- पापा उठिए, घर चलिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment