Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की वॉन्टेड मॉडल दिल्ली भागी, करीबी हिरासत में:कारोबारी की हत्या में आरोपी श्रद्धा दुबे का पति से तलाक, एक बेटा भी है

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वॉन्टेड मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी गई है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां रवाना कर दी गई है। हजरतगंज पुलिस ने रविवार को श्रद्धा के 2-3 करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, उनके नाम अभी उजागर नहीं किए हैं। पुलिस ने उनसे शिवा और श्रद्धा के रिलेशन के बारे में जानकारी हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया कि श्रद्धा दुबे रायबरेली की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है। एक बेटा भी है। 2022 में श्रद्धा का पति से तलाक हो गया था। बेटा पति के साथ रहता है। इसके बाद वह बालू अड्डे के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लेकर रहने लगी थी। श्रद्धा के पास ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो थी, जिसे उसने पिछले साल खरीदा था। 3 दिन पहले यानी 9 अक्टूबर को इसी अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा की मौत हो गई थी। शिवा, श्रद्धा के साथ 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था। उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर थी। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। श्रद्धा की 2 तस्वीरें देखिए… श्रद्धा, बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 के खिलाफ मुकदमा शिवा की मां रंजना शर्मा ने बेटे की मौत मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि श्रद्धा ने ही बेटे को चौथी मंजिल से धक्का दिया। शिवा की बॉडी पर कई जगह सिगरेट से दागने से निशान थे। श्रद्धा के नेताओं और टॉप ब्यूरोक्रेट के साथ कनेक्शन उन्होंने यह भी दावा किया कि श्रद्धा और शिवा की मुलाकात एक क्लब में हुई थी। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराकर ब्लैकमेल करती थी। अपार्टमेंट के सीसीटीवी में नजर आई श्रद्धा पुलिस ने अवध ग्रीन अपार्टमेंट और लोहिया अस्पताल के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं। इनमें श्रद्धा अपने ड्राइवर, बहन और कुछ अन्य लोगों के साथ दिखाई दी है। ऐसे में यह क्लीयर है कि जब शिवा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरा, उस वक्त श्रद्धा वहां मौजूद थी। घटना के बाद वह फरार क्यों हुई? पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद यह सब क्लीयर हो पाएगा। शिवा से मांगी गई थी 1 लाख की रंगदारी 12 अगस्त 2025 को विभूतिखंड थाना क्षेत्र में शिवा शर्मा से 1 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने, गाली-गलौज करने और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। शिवा की मां ने हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके 8-10 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा कराया था। आरोप था कि 11 अगस्त 2025 की रात लगभग 8 बजे जब शिवा किसान बाजार स्थित 'अबोंगजा कैफे' में बैठा था। तभी ऋषभ अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने शिवा को कैबिन के अंदर बुलाया और गाली-गलौज करते हुए दो दिन में गुंडा टैक्स देने की मांग की। इनकार करने पर आरोपियों ने मारपीट की। पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। 30 अगस्त को गोमतीनगर के टिंकल पिंक क्लब में फायरिंग हुई। मामले में शिवा आरोपी था। घटना के बाद वह बिहार भाग गया था। एसटीएफ ने बिहार के पटना से 13 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस दौरान उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि यह मामला भी श्रद्धा दुबे और उनके साथियों से ही जुड़ा है। मॉडल श्रद्धा दुबे की 4 REELS देखिए- मॉडलिंग में श्रद्धा ने अपनी पहचान बनाई श्रद्धा दुबे मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी है। उसे ‘बेस्ट फेस ऑफ लखनऊ’ अवॉर्ड मिल चुका है। वह 'इंडिया ग्लैमरस रन-वे वीक' मॉडलिंग शो की आयोजक भी रही है। 'यू एंड आई इंटरनेशनल फेस ऑफ फैशन वीक', दिल्ली में भी शो टॉपर रही। उसे 'बेस्ट फेस ऑफ लखनऊ' का भी अवॉर्ड मिल चुका है। बौद्ध शोध संस्थान में कार्यक्रम में उसे बॉलीवुड प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट विकास श्रीवास्तव ने सम्मानित किया था। श्रद्धा ने हैदराबाद से अपने करियर की शुरुआत की थी। एमए करने के साथ उसने पीजीडीसीए किया। इसके बाद फैशन ब्लॉगिंग की शुरुआत की। श्रद्धा ने मॉडल के तौर पर दिए गए अपने इंटरव्यू में कहा था कि पढ़ाई छोड़कर जब उसने मॉडलिंग की शुरुआत की तो उसके पैरेंट्स खुश हुए थे। जी म्यूजिक के एलबम में काम किया जी म्यूजिक के एलबम 'तुझमें है बारिश' में भी श्रद्धा ने काम किया है। इसमें वह बतौर स्टार कास्ट संजीव और भव्या के साथ शामिल हुई थी। यह गाना जी म्यूजिक के यूट्यूब पर है। वहीं, कोरोना के दौरान श्रद्धा राशन और खाना बांटते हुए भी नजर आई थी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी:उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी; लखनऊ में फ्लैट से गिरकर हुई थी मौत ‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’ पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के अंडरपास में फंसी कार:ड्राइवर ने शीशा तोड़ा, तब गाड़ी से लोग बाहर आए, हादसे में किसी को चोट नहीं आई
    Next Article
    जयंत का अखिलेश को जवाब- मैं चवन्नी नहीं:24 घंटे व्यंग्य करोगे, तो साथ कौन खड़ा होगा? आगरा में शक्ति प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment