Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के अंडरपास में फंसी कार:ड्राइवर ने शीशा तोड़ा, तब गाड़ी से लोग बाहर आए, हादसे में किसी को चोट नहीं आई

    1 day ago

    1

    0

    नोएडा में सोमवार तड़के सेक्टर-95 अंडरपास में पानी भरा होने के कारण एक कार फंस गई। कार में 6 लोग सवार थे। ड्राइवर ने अपनी तरफ का शीशा तोड़ा और सभी लोग बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन टीम ने कार को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बुलंदशहर के चोला गांव निवासी नीरज रविवार रात अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर गए थे। उनके साथ कृष्ण, सूरज, धर्मवती, सीमा और आरती भी थे। कार में चार बच्चे भी सवार थे। मंदिर में कृष्ण और सीमा के एक साल के बेटे का मुंडन कराया गया। इसके बाद सभी सोमवार तड़के करीब 4 बजे गांव लौट रहे थे। सीएनजी भरवाने के लिए मुड़े थे नीरज ने बताया कि CNG भरवाने के लिए वे सेक्टर-95 अंडरपास की तरफ मुड़ गए। बारिश के कारण बाहर साफ दिखाई नहीं दे रहा था। उन्हें लगा कि अंडरपास में दो-तीन फीट पानी होगा। जैसे ही कार बीच में पहुंची, वह बंद हो गई। जिससे सभी घबरा गए। पुलिस को सूचना दी और अपनी तरफ का शीशा तोड़कर बाहर निकले। इसके बाद दूसरे लोग भी बाहर आए। सभी ने मिलकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर फेज-1 थाना पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सों की मदद से कार को बाहर निकलवाया। फिलहाल अंडरपास से पानी निकालने का काम किया जा रहा है। प्राधिकरण निकालेगा स्थाई हल नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पुष्प राज ने बताया कि इसका स्थाई हल निकालने पर काम किया जाएगा। यहां पर दो पंप लगे है। देखा जाएगा कि बारिश के दौरान पंप बंद थे या खुले थे। अगर बंद थे क्यो बंद थे। फिलहाल जीएम और एसम को लेटर जारी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:बच्चों को घर भेजा गया, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, पुलिस की टीमें तैनात
    Next Article
    लखनऊ की वॉन्टेड मॉडल दिल्ली भागी, करीबी हिरासत में:कारोबारी की हत्या में आरोपी श्रद्धा दुबे का पति से तलाक, एक बेटा भी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment