Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:एडीजे को आया ईमेल, लिखा- 15 बम लगाए हैं, 1 बजे उड़ जाएगा कैंपस; अल्लाहू अकबर

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई। एडीजे राहुल मिश्रा को बीती रात धमकी भरा ई-मेल आया है। उसमें लिखा है- 1 बजे कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल भेजने वाला तमिलनाडु स्कूल सिलेबस से पैगंबर मोहम्मद को हटाने को लेकर नाराज है। अपना पूरा मैसेज लिखने के बाद लास्ट में लिखा- अल्लाहू अकबर। ‘आज हम सिर्फ प्रॉपर्टी का डैमेज चाहते हैं’ कोर्ट/जज चैंबर में ठीक 1PM बजे ब्लास्ट करने के लिए 15 बम लगाए गए हैं। DMK तमिलनाडु स्कूल सिलेबस से पैगंबर मुहम्मद के पाठ हटाने से रोकें। जजों, तमिलनाडु के स्कूल सिलेबस में पैगंबर मुहम्मद के पाठों पर DMK पार्टी का दोहरा रवैया बहुत बुरा है! हम सिर्फ वोट बैंक नहीं हैं। हम वह ताकत हैं जो उदयनिधि का करियर और सिर बना या बिगाड़ सकते हैं। तमिलनाडु में मुसलमानों के पॉलिटिकल मसलों को सुलझाने के लिए आपकी कोर्ट और जज का कमरा सबसे आसान टारगेट हैं। इस धमाके को एक सबक मानें, और याद रखें कि आज हम सिर्फ प्रॉपर्टी और बिल्डिंग का डैमेज चाहते हैं। इसलिए प्लीज दोपहर 1 PM तक सभी जजों को निकाल लें। बम अमृतसर और कोयंबटूर में LeT और CPI(Mao) सेल से मिले थे। उदयानिधि का बेटा इनबानिधि उदय होमोसेक्सुअल है, उसे इस हफ़्ते मदुरै दरगाह में नहीं घुसना चाहिए। हम ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर वह घुसा तो मदुरै दरगाह के पास मुरुगन मंदिर में ब्लास्ट करने के लिए बचे हुए आईडीएस का इस्तेमाल करेंगे ! शिराजुद्दीन ऐबक उर्फ क्षत्रियान। अल्लाहू अकबर। पुलिस मेल की जांच कर रही है। कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट के आदेश पर ससुराल वालों पर केस दर्ज:सुल्तानपुर में बेटी के लापता होने और दहेज उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू
    Next Article
    हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:सांवले रंग का देते थे ताना, मारपीट और गर्भपात के बाद बिगड़ी थी तबीयत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment