Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पेशल ट्रैफिक फोर्स की निगरानी में होंगे बडे आयोजन:अलीगढ़ के TI भी शामिल, 1 लाख से ज्यादा भीड़ वाले कार्यक्रमों की 5 दिन पहले मॉनिटरिंग

    16 hours ago

    1

    0

    प्रदेश में बड़े धार्मिक, राजनीतिक और सरकारी आयोजनों के दौरान लगने वाले ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल ट्रैफिक फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया है। यह विशेष टीम उन आयोजनों में तैनात की जाएगी, जहां एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना होगी। कार्यक्रम से पांच दिन पहले ही यह टीम संबंधित जिले में पहुंचकर आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी तथा यातायात संचालन और भीड़ नियंत्रण की विस्तृत रणनीति तैयार करेगी। अनुभवी अधिकारियों की बनाई गई विशेष टीम प्रदेश स्तर पर गठित इस स्पेशल ट्रैफिक फोर्स में विभिन्न जिलों के 30 से अधिक अनुभवी यातायात अधिकारी और कर्मचारी शामिल किए गए हैं। एडीजी ट्रैफिक की ओर से गठित टीम में दो अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), सात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), नौ यातायात निरीक्षक और 15 यातायात उपनिरीक्षक शामिल हैं। अलीगढ़ के यातायात निरीक्षक विनय सागर शुक्ला को भी इस विशेष टीम में जगह मिली है, जिसे जिले के लिए सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है। हरदोई में सफल रहा था प्रयोग इस मॉडल का पहला प्रयोग हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किया गया था। कार्यक्रम में भारी भीड़ के बावजूद यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण बेहतर तरीके से किया गया। सफल परिणामों के बाद शासन ने इस व्यवस्था को स्थायी मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला लिया है। पहले से बनेगी ट्रैफिक और पार्किंग की रणनीति स्पेशल ट्रैफिक फोर्स आयोजन से पहले स्थानीय प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करेगी। टीम पार्किंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन, वीवीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन मार्ग और भीड़ नियंत्रण की विस्तृत योजना तैयार करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बड़े आयोजनों के दौरान आम नागरिकों को कम से कम परेशानी हो और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। अलीगढ़ के यातायात निरीक्षक विनय सागर शुक्ला ने बताया कि फोर्स में उन्हीं अधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया है, जिन्हें बड़े आयोजनों में ट्रैफिक प्रबंधन का लंबा अनुभव है। इससे किसी भी बड़े कार्यक्रम में यातायात संचालन अधिक प्रभावी और व्यवस्थित हो सकेगा। प्रदेश के कई जिलों के अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी स्पेशल ट्रैफिक फोर्स में बरेली के एएसपी अकमल खां और सीतापुर के एएसपी विवेक त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। वहीं प्रयागराज, रामपुर, हरदोई, कौशांबी और आगरा के डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यातायात निरीक्षकों में अलीगढ़ के विनय सागर शुक्ला के अलावा बरेली, वाराणसी, मेरठ, लखनऊ, कानपुर नगर, सीतापुर और गाजियाबाद के अधिकारी शामिल हैं। वहीं विभिन्न जिलों के 15 यातायात उपनिरीक्षकों को भी फोर्स का हिस्सा बनाया गया है। बड़े आयोजनों में दिखेगा नया ट्रैफिक मॉडल सरकार का मानना है कि स्पेशल ट्रैफिक फोर्स के गठन से बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक जाम, अव्यवस्था और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा। साथ ही श्रद्धालुओं, आम नागरिकों और वीवीआईपी मूवमेंट के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 जगह मुठभेड़, 3 बदमाशों को गोली मारी:दिल्ली के 2 चेन स्नेचर गिरफ्तार, लड़की से छेड़खानी करने वाला लंगड़ाया
    Next Article
    संतकबीर नगर में ट्रैफिक पुलिस पर वसूली का आरोप:ट्रक ऑपरेटर्स ने एसपी से शिकायत की, नो-एंट्री पर भी सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment