Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 21 मई को मारुति का मेगा जॉब फेयर:महिला अभ्यर्थियों को 41 हजार का जॉब ऑफर, ITI अलीगंज में होगी भर्ती

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ITI अलीगंज में मारुति सुजुकी मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर रही है। इस भर्ती अभियान के जरिए हरियाणा स्थित कंपनी के प्लांटों में फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई (FTE) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 21 और 22 मई को होने वाले इस प्लेसमेंट ड्राइव में सेलेक्टेड पुरुष अभ्यर्थियों को 32 हजार प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 41 हजार 713 का वेतन मिलेगा। मानेसर प्लांट में मिलेगी तैनाती ITI अलीगंज के प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान ने बताया कि 21 मई को सुबह 10 बजे से लिखित और तकनीकी परीक्षा आयोजित होगी, जबकि 22 मई को चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति खरखौदा (सोनीपत) प्लांट और महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति मानेसर (गुरुग्राम) प्लांट में की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा ज्यादा वेतन भर्ती में चयनित पुरुष अभ्यर्थियों को लगभग 32 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 41,713 रुपये प्रतिमाह CTC प्रस्तावित है। कंपनी की ओर से अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिनमें महिला अभ्यर्थियों के लिए सब्सिडी वाला भोजन और यूनिफॉर्म शामिल है। इन ट्रेड्स के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का हाईस्कूल कम से कम 40% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। साथ ही फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, टर्नर, टूल एंड डाई मेकर, शीट मेटल वर्कर और ऑटो बॉडी रिपेयर जैसे मैकेनिकल ट्रेड्स में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त ITI पास होना अनिवार्य है। इन डाक्यूमेंट्स को साथ लाना होगा अभ्यर्थियों को हाईस्कूल और ITI की मार्कशीट, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड की ओरिजनल और फोटोकॉपी साथ लानी होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। अधिकारियों ने युवाओं से बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। पूर्व पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुदेव की जयंती पर भावुक हुए सीएम योगी:कैंसर को मात देकर 14 साल तक जीवित रहे थे महंत अवेद्यनाथ, योग बल से रचा था इतिहास
    Next Article
    NEET छात्रा से अपहरण-दुष्कर्म का आरोप,शादी का वीडियो आया सामने:हाईकोर्ट से मांगी परिवार से अपनी और पति की सुरक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment