Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET छात्रा से अपहरण-दुष्कर्म का आरोप,शादी का वीडियो आया सामने:हाईकोर्ट से मांगी परिवार से अपनी और पति की सुरक्षा की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    महोबा में लापता NEET छात्रा के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बरामदगी के बाद जिस युवक पर छात्रा ने अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया था, अब उसी युवक के साथ उसकी शादी का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच और जटिल हो गई है। वीडियो में छात्रा युवक मोहित के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रयागराज का है। वीडियो में छात्रा मोहित को वरमाला पहनाते और मांग में सिंदूर भरवाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में मौजूद पंडित के सवाल पर छात्रा ने कथित तौर पर कहा कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है। उसने परिवार की असहमति को घर छोड़ने की वजह बताया। दोनों का एक मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है, जिस पर दोनों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। पूरा मामला 30 अप्रैल का है, जब महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र से NEET की तैयारी कर रही छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। छात्रा मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली बताई गई है। 16 मई को बरामद होने के बाद छात्रा ने पहले युवक मोहित के साथ रहने की इच्छा जताई थी। हालांकि, बाद में परिवार और भाई के संपर्क में आने के बाद उसने अपने बयान बदलते हुए मोहित और उसके साथियों पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया था। अब शादी का वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की दोबारा विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर अपने पति और परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है। हाईकोर्ट का आदेश महोबा पुलिस को प्राप्त हो चुका है। फिलहाल पुलिस वीडियो, मैरिज सर्टिफिकेट, मेडिकल रिपोर्ट और छात्रा के बयानों समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 21 मई को मारुति का मेगा जॉब फेयर:महिला अभ्यर्थियों को 41 हजार का जॉब ऑफर, ITI अलीगंज में होगी भर्ती
    Next Article
    मेरठ में भीषण गर्मी में जवाब देने लगे ट्रांसफार्मर:साकेत और प्रभातनगर को सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर में लगी आग, लेट पहुंची फायर ब्रिगेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment