Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 44-साल की बहू ने सास की हत्या की:घर का CCTV बंद कर प्रेमी के साथ की वारदात; स्निफर डॉग ने कातिल को पकड़ाया

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में 44 साल की बहू ने सास की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हाथ-पैर रस्सी से बांधे, फिर गला दबा दिया। वजह यह थी कि सास प्रेमी से मिलने का विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, किसी को उन पर शक न हो, इसलिए दोनों ने घर का CCTV बंद कर वारदात को अंजाम दिया और फिर कार से भाग निकले। कुछ दूर जाकर कैमरा ऑन कर दिया। थोड़ी देर बाद महिला का बेटा घर पहुंच गया। लाश देखकर वह मां को कॉल करने लगा। इस पर दोनों को लगा कि अगर घर नहीं लौटे तो पकड़े जाएंगे। इसके बाद घबराहट में दोनों वापस आ गए। मां लाश देखकर रोने का नाटक करने लगी। कहने लगी कि लूटपाट के बाद हत्या की गई। हम घूमने गए थे। इधर, पोते के बुलाने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो 2 घंटे तक घर का CCTV ऑफ मिला, लेकिन घर के बाहर लगे CCTV में बहू प्रेमी के साथ घर से बाहर जाती दिखाई दी। स्निफर डॉग सूंघते हुए 22 साल के प्रेमी के पास जाकर रुक गया। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। घटना शनिवार को महानगर इलाके में हुई। ओला टैक्सी ड्राइवर प्रेमी महिला के घर पर किराए पर रहता है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- पोता डिलीवरी कर लौटा तो लाश देखी महिला निर्मला देवी (69) निशातगंज गली नंबर-3 में रहती थीं। परिवार में बेटे त्रिदेश वर्मा, बहू रंजना वर्मा, पोता आदित्य, पोती अंशिका और सांवी हैं। उनके पति राजाराम वर्मा सचिवालय से रिटायर्ड थे। उनकी 2 साल पहले मौत हो चुकी है। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार रहता है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर प्रेमी राजन समेत 8 किराएदार रहते हैं। निर्मला का बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में किला पावर हाउस में संविदा पर तैनात है। पोता डिलीवरी बॉय का काम करता है। बड़ी बेटी अंशिका मामा के घर उन्नाव गई थी। शनिवार को त्रिदेश जॉब पर गया था। बहू रंजना और छोटी बेटी सांवी घर पर थीं।पोता डिलीवरी देने चला गया था। शाम 4 बजे घर लौटा। अंदर जाकर देखा कि दादी के हाथ-पैर बंधे हैं और वह बेहोश हैं। इस पर उसने पिता को फोन कर बुलाया और मां को भी जानकारी दी। मां थोड़ी देर बाद प्रेमी के साथ घर पहुंची। डॉग सूंघते हुए प्रेमी के पास जाकर रुका, CCTV बंद मिला बहू रोते हुए सबसे पूछने लगी कि इन्हें क्या हो गया है। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। डॉग सूंघते हुए प्रेमी राजन के पास जाकर रुक गया। आसपास खड़े सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। राजन डॉग को भगाने लगा। पुलिस ने CCTV चेक किए तो दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच कैमरे बंद मिले। इससे पुलिस को संदेह हो गया कि कोई घर का ही व्यक्ति इसमें शामिल है। 4 बजे के बाद के फुटेज में बहू प्रेमी के साथ बाहर दिखाई दी। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। प्रेमी का कबूलनामा पढ़िए पुलिस पूछताछ में प्रेमी ने बताया-मेरा 4 साल से रंजना से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी घर में हो गई थी। दोनों के मिलने पर पाबंदी लग गई थी। यह बात रंजना को बुरी लगती थी। पति और बेटे के काम पर जाने के बाद घर में रंजना, दोनों बेटियां और सास रहती थीं। बड़ी बेटी स्कूल-कोचिंग चली जाती थी। डेढ़ साल की छोटी बेटी अभी ऐसी बातों के लिए समझदार नहीं है। इसी वजह से हम लोगों ने सास की हत्या की प्लानिंग की। घर में लगे CCTV का पूरा कंट्रोल मैंने अपने पास ले रखा था। जब चाहता, बंद कर देता था। शनिवार को पति और बेटे के नौकरी पर जाने के बाद पहले घर के अंदर का CCTV बंद किया, फिर वारदात को अंजाम दिया। बेटी बोली- मां की राजन से बनती थी, इसलिए घर में झगड़ा होता था बेटी अंशिका ने बताया कि मां से राजन की काफी बनती थी। यह बात घर में किसी को पसंद नहीं थी। इसको लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था। दादी भी मां को मना करती थीं। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- ईद पर खूनी संघर्ष, 2 सगे भाइयों की हत्या : मेरठ में 5 की हालत गंभीर; लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले मेरठ में शनिवार रात मामूली कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो सगे भाइयों की हत्या हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। मरने वाले दोनों ग्राम प्रधान के भाई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर में अतीक ISI एजेंट...सच्चाई क्या?:उमेश पाल हत्याकांड की चार्जशीट में पाकिस्तान कनेक्शन; नकली नोटों में कभी अरेस्टिंग नहीं
    Next Article
    सहारनपुर में कोहरा छाया, 3 गाड़ियां भिड़ीं:यूपी के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 दिन बाद फिर से बरसात के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment