Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 500 युवाओं का एक लय में मातम, VIDEO:हजरत जैनुल आबेदीन को किया याद, 25 मोहर्रम को हुआ दुर्रे वाला मातम

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को रात एक बजे मातम हुआ। मोहर्रम के 25वीं होने वाले इस मातम में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग काले कपड़े पहन कर शामिल हुए। चौक स्थित दरगाह हजरत अब्बास में इस मातम में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। मातम से पहले मजलिस पढ़ी गई। इस मातम का आयोजन अंजुमन पासदाराने कर्बला की ओर से किया गया। आयोजकों में शामिल सय्यद नेहाल मेहंदी ने बताया कि नोहे की धुन पर 500 युवा एक साथ बिल्कुल सधे हुए अंदाज में मातम किया। आयोजकों ने बताया कि इस मातम से पहले इन सभी युवाओं को विशेष रूप से तैयार किया जाता है। इमाम हुसैन और उनके साथ शहीद हुए सभी लोगों की याद में मातम करते हुए पूर्सा (शोक संवेदना) पेश करते हैं। इस मातम का अकीदतमंदों को इंतजार रहता है नेहाल ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के साथ जो 72 लोग शहीद हुए थे। उन सभी को याद किया जाता है। दुर्रे वाला मातम बिल्कुल अलग होता है, जो पूरे शहर में सिर्फ एक ही अंजुमन करती है। हजरत इमाम हुसैन के बेटे बीमार जैनुल आबेदीन, जिन्हें हजरत इमाम जैनुल आबेदीन भी कहा जाता है, शिया मुसलमानों के चौथे इमाम थे। कर्बला की लड़ाई में जीवित बचे थे क्योंकि वे बीमार थे। उनकी याद में ये मातम होता है। 2 महीना 8 दिनों तक मुहर्रम मनाया जाता है। इस दौरान कर्बला की जंग में शहीद होने वाले अलग-अलग लोगों की याद में मातम और मजलिस का आयोजन होता है। नंगे पांव काले लिबास में किया मातम सिर पर या हुसैन की पट्टी, नंगे पांव काले कपड़ों में 500 लोग लोहे की जंजीरों से बने दुर्रे से मातम करते हुए 'या सज्जाद या हुसैन' की सदा बुलंद की। लगभग 2 घंटे तक तमाम अजादार नम आंखों से मातम करते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। नम आंखों से कर्बला वालों की शहादत को याद करके उन्हें सलाम पेश किया। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- UP में पशुओं का भी होगा जीवन बीमा : 85% प्रीमियम सरकार देगी, पशु के मौत-विकलांग होने पर मिलेगी मदद; ऐसे करें आवेदन यूपी में 2 लाख 28 हजार से ज्यादा पशुओं का बीमा कराया जाएगा। यूपी सरकार ने 'मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना' को मंजूरी दी है। इसके लिए 60 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। बीमा प्रीमियम का 85% हिस्सा सरकार देगी, जबकि 15% रकम पशुपालक को जमा करनी होगी। यह योजना प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। पूरी रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग पर चोरी का आरोप, पुलिस प्रताड़ना का दावा:परिवार ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    आगरा में मौसम साफ, सुबह से तेज धूप निकली:17 जुलाई तक बारिश के आसार नहीं, तापमान में बढ़ोत्तरी होगी; उमस परेशान करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment