Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में मौसम साफ, सुबह से तेज धूप निकली:17 जुलाई तक बारिश के आसार नहीं, तापमान में बढ़ोत्तरी होगी; उमस परेशान करेगी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में आज मौसम साफ है। रविवार सुबह से तेज धूप निकल रही है। दिन में बादल छा सकते हैं। 17 जुलाई तक आंधी-बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। एक जुलाई से 11 जुलाई तक आगरा में 180 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप रहेगी। इसके चलते तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होगी। 17 जुलाई तक आंधी और बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं है। इस बीच दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार सकता है। शनिवार शाम को चली थी हवा शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा था। दोपहर में कुछ देर के लिए जरूर हल्के बादल छाये थे। शाम को जरूर हवा चलने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। इससे पहले दोपहर में गर्मी ने बेहाल कर दिया था। लोग उमस से परेशान थे। हालांकि इससे एक दिन पहले यानि शुक्रवार सुबह से रात तक रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी हुई। सुबह काफी तेज बारिश हुई थी। इसके बाद दिन में रुक-रुक कर 3 से 4 बार बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस था। आगरा में अब तक बारिश की स्थिति आगरा में 7 से 10 जुलाई के बीच ठीकठाक बारिश हो गई थी। शनिवार को बारिश नहीं हुई। एक जुलाई से 12 जुलाई तक 180 एमएम बारिश हो चुकी है। जोकि सामान्य से 60% अधिक है। आगरा में बुधवार को झमाझम बारिश हुई थी। दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 500 युवाओं का एक लय में मातम, VIDEO:हजरत जैनुल आबेदीन को किया याद, 25 मोहर्रम को हुआ दुर्रे वाला मातम
    Next Article
    दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपए:खोखा-गुमटी और ठेला खरीदने को करें आवेदन, आत्मनिर्भर बनाने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment