Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 7 करोड़ रुपए की जमीन से अतिक्रमण हटाया:नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, अवैध निर्माण किया ध्वस्त

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम ने बस्तौली गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ रुपए की जमीन खाली कराई है। यहां पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। ताकि प्लाटिंग कर महंगे रेट पर बेंचा जा सके। नगर निगम से शिकायत के बाद बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बस्तौली की गाटा नंबर 99,0.177 हेक्टेयर जमीन, राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। यह नगर निगम के अधीन शासकीय जमीन है। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्री वाल निर्माण, प्लाटिंग और व्यावसायिक उपयोग का प्रयास किया जा रहा था। जांच के बाद हुई कार्रवाई नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत लगभग 0.100 हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 7 करोड़ रुपए बताया गया। बाउंड्री वाल व अन्य अवैध ढांचे ध्वस्त अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। सहायक नगर आयुक्त रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को चिह्नित किया और जेसीबी मशीन की सहायता से बाउंड्री वाल व अन्य अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने शमशान घाट से पकड़ा:दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, विधानसभा घेराव को लेकर कार्रवाई
    Next Article
    संघ प्रमुख ने ली शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की जानकारी:RSS पदाधिकारियों के साथ बैठक की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment