Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिहार के मौलाना का पुतला फूंका गया:सीएम योगी की मां पर किया था टिप्पणी, LU के छात्रों ने मौलाना को गिरफ्तार करने की मांग किया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हजरत गंज चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका जमकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने CM योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताए हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। ‘पुतले जैसा मौलाना का हाल करेंगें’ मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान पर भड़के युवाओं ने हजरत गंज चौराहे पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे जतिन शुक्ला ने कहा कि हम लोगों ने बिहार के मौलाना सलीम का पुतला जलाया है। होली और रमजान के पवित्र महीने में वह अपनी मानसिकता दिखाता है। इतने बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं संत हैं उनकी माता के बारे में इस तरीके की टिप्पणी की गई। मौलाना ने कहा 'उत्तर प्रदेश में ऐसा कानून बना दिया गया है कि यदि किसी के पास मुख्यमंत्री की मां का मांस (गोश्त) भी मिल जाए, तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर देती है'। आज हम लोगों ने उसका पुतला फुका है, अभी उसके ऊपर मुकदमा लिखवा कर जेल भिजवाने का काम करेंगे , जैसे पुतला जल रहा है मौलाना जैसे मानसिकता के लोग भी ऐसे ही मिलेंगे। ‘मां भारती पर की टिप्पणी’ जतिन ने कहा की ये जांच का विषय है कि क्या ऐसे लोगों को किसी का संरक्षण तो नहीं मिल रहा है। अभी कुछ दिन पहले लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी प्रकरण में कांग्रेस और सपा के लोग एकता और भाईचारा की बातें कर रहे थे। मगर आज इस विषय पर वह सभी लोग मौन है यह उनकी राजनीतिक गरिमा को दर्शाता है किसी की मां पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद गलत है। योगी जी सन्यासी है जो अपने घर परिवार को छोड़कर चले गए थे योगी जी की मां पूरे पूरे भारत देश की मां है यह टिप्पणी योगी जी की मां पर नहीं बल्कि मां भारती पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU लगाएगा भैंसों का जेनेटिक इतिहास:किस रास्ते यूरोप-पश्चिम एशिया तक पहुंचीं भैंसें,ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शोधार्थी ने किया अध्ययन
    Next Article
    यूपी के हर गांव में तैयार होगी ड्रोन दीदी:मंत्री सूर्य प्रताप बोले- किसानों के हर योजना ऑलाइन, जमाखोरी-कालाबाजारी पर सख्त नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment