Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PAC कुश्ती क्लस्टर: वाराणसी प्रथम, कानपुर द्वितीय स्थान पर:विजेताओं को चल वैजयंती और पदक से सम्मानित किया गया

    5 hours ago

    2

    0

    29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी ज़ोन कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर दूसरे स्थान पर रही। सोमवार को चकेरी के गिरिजानगर स्थित 37वीं वाहिनी में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 31 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी में आयोजित की गई थी। इसमें पूर्वी ज़ोन की 10 वाहिनियों के लगभग 220 खिलाड़ियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडीबिल्डिंग और आर्म रेसलिंग जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों के अनुसार, ओवर-ऑल टीम चैंपियनशिप में 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर दूसरे स्थान पर रही। आर्म रेसलिंग स्पर्धा में 37वीं वाहिनी ने पहला और 36वीं वाहिनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), पीएसी वाराणसी अनुभाग, मनोज कुमार सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने विजेता टीमों को चल बैजयंती और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के सेनानायक बी.बी. चौरसिया (IPS) ने टीम कमांडर आरक्षी राहुल राकेश को विशेष रूप से सम्मानित किया। राहुल राकेश ने 80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर आर्म रेसलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सेनानायक ने उन्हें चल बैजयंती प्रदान करते हुए टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पीसी अंकुर दुबे, पीसी श्रावेंद्र चौधरी और पीसी राहुल यादव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदा मांगने वालों से मारपीट, आरोपी पर लगेगा गुंडा एक्ट:आरोपी बोला- मेरा साथ हुई थी अभद्रता, कहा था मदरसा बनकर रहेगा
    Next Article
    लखनऊ में चौक चौराहे का नाम बदला:पद्म विभूषण अमृतलाल नागर के नाम से जाना जाएगा, मेयर ने महान साहित्यकार को दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment