Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चेन स्नेचर का हाफ एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी, बायां पैर तोड़ दिया; महिला की चेन छीनकर भागा था

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के PGI इलाके में पुलिस ने एक चेन स्नेचर का हाफ एनकाउंटर किया। शुक्रवार देर रात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में पुलिस गोली लगी, जिससे उसका पैर टूट गया। उसे अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान चेन स्नेचर के रूप में हुई जिसने 3 दिन पहले महिला की चेन झपटी थी। उस पर 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी 17 फरवरी को महिला से चेन लूटने के बाद फरार चल रहा था। 2 तस्वीरें देखिए… पुलिस टीम पर किया फायर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया- PGI थाने की पुलिस बरौली पुल के नीचे चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की हीरो स्ट्रीम बाइक उतरठिया की तरफ से आती दिखी। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक सवार युवक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर मे गोली लगी और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। आरोपी से तमंचा, 2 कारतूस एक चेन और 1700 रुपए बरामद किए गए। घायल आरोपी को पीजीआई के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान सुल्तानपुर के बघराजपुर के रहने वाले विवेक कुमार यादव उर्फ शेरू के रूप में हुई। आरोपी युवक को गोली लगने से घायल होने के कारण पीजीआई ट्रॉमा में भर्ती कराया गया है। मौके पर ही फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया है। आरोपी पर दर्ज है रंगदारी और रेप के केस ADCP रल्ला पल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि आरोपी विवेक पर चौक में रंगदारी का पहला केस 2023 में दर्ज हुआ। उसके बाद 2025 में सुल्तानपुर की कोतवाली नगर में रेप और पीजीआई कोतवाली में हाल ही में चेन लूट सहित कुल 3 केस दर्ज हैं। आरोपी कई दिनों से कर रहा था रेकी पकड़े गए आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ कई दिनों से ऐसे इलाकों की रेकी कर रहा था। जहां पर सुनसान जगह हो और घर की महिलाएं बाहर बैठती हों ऐसी जगहें देख रहा था। उसी के बाद आरोपी बैंक मैनेजर की पत्नी की चेन लूटने पहुंचा था। वृंदावन इलाके में महिला से छीनी थी चेन आरोपी विवेक ने वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 बी के रहने वाले बैंक मैनेजर प्रवीण झा की पत्नी रीता झा की सोने की चेन छीन ली थी। रीता घर के बाहर ट्री गार्ड में लगे पौधे में पानी डाल रही थीं। इस दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा था। उसने दो बार रेंट पर मकान पूछने के बहाने कॉलोनी में चक्कर लगाए। तीसरी बार जब वापस आया तो उसने महिला की चेन पर झपट्‌टा मारा था। रीता ने दिखाई बहादुरी घटना का CCTV भी सामने आया था। इसमें बाइक सवार करीब दो बार वह महिला के पास आया था। पता पूछा और फिर वापस चला गया। तीसरी बार फिर लौटा और अचानक रीता के गले पर झपट्टा मारकर चेन लेकर भागने लगा था। रीता ने बहादुरी दिखाते उसे पकड़ लिया था। दोनों के बीच एक मिनट तक पकड़ा-धकड़ी चलती रही थी। रीता ने मदद के लिए शोर मचाया था। पड़ोसी दौड़े, अपने को घिरता देख चैन स्नैचर युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे रीता सड़क पर गिर गई थीं। आरोपी मौका पाकर वह भाग निकला था। ……………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में पीट-पीटकर पुजारी की हत्या: गांजा बेचने का विरोध किया तो नाली में डुबोया, मंदिर के पीछे 20 फीट गहरे गड्‌ढे में शव फेंका लखनऊ में मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। उनका शव मंदिर के पीछे करीब 20 फीट गहरे गड्‌ढे में मिला। माथे पर चोट के निशान थे। गला घोंटा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में नोएडा जैसा हादसा:12 साल के बच्चे की मौत से सामने आई लापरवाही, बेतरतीब तरीके से हो रहे निर्माण कार्य से परेशानी बढ़ी
    Next Article
    गुयाना के उपराष्ट्रपति का आज अयोध्या दौरा:राम लला का दर्शन कर मंदिर का करेंगे अवलोकन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment