Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर ने समधी को गोली मारी, मौत:आरोपी और उसका भाई पुलिस हिरासत में, बेटी के लव मैरिज से नाराज था

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेलामऊ खुर्द गांव में मंगलवार देर रात हिस्ट्रीशीटर ने अपने समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रात करीब 10:30 बजे की है, जब विक्रम (55) पुत्र केसरी प्लेटिना बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सूचना मिलते ही एसपी अंकुर अग्रवाल, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। समधी और उसके साथियों पर हत्या का आरोप पुलिस के अनुसार, विक्रम गांव के बाहर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे उनके हिस्ट्रीशीटर समधी बदलू पुत्र बिंद्रा ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद बदलू ने अवैध तमंचे से विक्रम पर फायर कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटना की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल अवैध असलहा बरामद करने का दावा भी किया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रेम विवाह बना हत्या की वजह शुरूआती जांच में सामने आया है कि करीब छह महीने पहले आरोपी बदलू की बेटी को मृतक विक्रम के बेटे ने घर से भगाकर प्रेम विवाह कर लिया था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर बदलू नाराज था और लंबे समय से रंजिश रखे हुए था। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई। मुख्य आरोपी और उसका भाई हिरासत में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी बदलू और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के युवक ने 2.5 साल पैदल नापे 11 ज्योतिर्लिंग:अब हरिद्वार से गंगाजल लेकर केदारनाथ रवाना, शिवरात्रि पर करेंगे संकल्प पूरा
    Next Article
    लखनऊ में डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी:सीतापुर से लौटे पति ने दरवाजा खटखटाया, जवाब नहीं मिलने पर तोड़कर अंदर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment