Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:साथी घायल, 5 दिन पहले ही हुई थी बेटी

    12 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-राया रोड पर मीरपुर गांव के पास शनिवार की देर रात एक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र भंवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक, जो हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर मोहल्ले का निवासी था, आगरा की एक जूता फैक्ट्री में काम करता था। वह आगरा से अपनी बाइक पर मुरसान कोतवाली क्षेत्र के पटैनी गांव जा रहा था। बताया गया है कि पांच दिन पहले ही दीपक के घर बेटी का जन्म हुआ था और आज उसका छठी पूजन का कार्यक्रम था। घायल धर्मेंद्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस ने मृतक दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवा दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सरकारी शिक्षक से 21.5 लाख ठगे:फेसबुक पर साइबर ठगों के जाल में फंसे, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में फॉर्च्यूनर कार खरीदने के नाम पर ठगी:नंबर प्लेट दूसरी गाड़ी में लगाई, कार डीलर के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment