Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने पर महिला पर केस:बम फेंककर रंगदारी मांगने का लगाया था आरोप, 13 आरोपी में 10 निर्दोष मिले

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की चिनहट पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में होटल संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने दुकान में बम फेंककर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। महिला ने 13 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखाया था। जांच में 10 लोग निर्दोष पाए गए। महिला ने आर्थिक लाभ पाने के लिए लखनऊ के अलग-अलग थानों में 6 केस दर्ज कराए हैं। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया- 11 अप्रैल 2025 को आधारखेड़ा कुर्सी रोड गुडंबा निवासी अंकुरिता शर्मा ने 13 लोगों के खिलाफ दुकान में बम फेंककर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। मुकदमे में आमृतांश तिवारी, कुनाल वर्मा, सुमित मौर्या, आदित्य त्रिपाठी, ऋषभ ठाकुर, अबू हुरैरा, गगन सिंह, यश राठौर समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले मामले की जांच सब इंस्पेक्टर नवनीत कुमार कर रहे थे। जांच में पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले। जांच में अभय प्रताप, मानस मिश्रा, शुभम सिंह, चेतन तिवारी, अर्नव खान, द्वारिका प्रसाद, अबू हुरैरा, कुनाल वर्मा, अमृतांश तिवारी और यश सिंह राठौर की संलिप्तता नहीं मिली। इसके बाद इनके नाम मुकदमे से हटा दिए गए। 6 मुकदमे दर्ज कराने का खुलासा पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अंकुरिता शर्मा ने आर्थिक लाभ लेने के उद्देश्य से चिनहट थाने सहित लखनऊ के 6 थानों में इस प्रकार के मुकदमें दर्ज कराए हैं।महिला का मुख्य उद्देश्य निर्दोष लोगों के खिलाफ गलत आरोप लगाकर मुकदमें दर्ज कराना और बाद में आर्थिक लाभ लेने की बात लग रही है। यह भी पता चला कि आर्थिक लाभ मिलने के बाद वह विवेचना और कोर्ट में पक्षद्रोही हो जाती है। पुलिस महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करे आगे कार्रवाई कर रही है। एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने दुकान नहीं चलाने देने की धमकी अंकुरिता शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी रूह बाबा डाट काम नाम से एमिटी यूनिवर्सिटी गेट नंबर- 1 मल्हौर के सामने दुकान है। जिसे 14 फरवरी 2025 को खोला था। उनकी व आसपास के दुकान से रंगदारी व गुंडा टैक्स की वसूली करने के लिए अमृतांशु तिवारी, कुणाल वर्मा, सुमित मौर्या, आदित्य त्रिपाठी, ऋषभ ठाकुर, अबू हुरैरा, गगन सिंह, यश राठौर, मानस मिश्रा, अभय माफिया, शुभम सिंह, चेतन तिवारी, अरनव खान और द्वारिका प्रसाद शर्मा आते हैं। सभी दुकानदारों को धमकाकर रंगदारी मांगते हैं, वरना एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने दुकान नहीं चलाने देने की धमकी देते हैं। जान से मारने की धमकी दी 10 अप्रैल 2025 को समय रात लगभग 8 बजे के आसपास दुकान पर अमृतांशु तिवारी अपने साथियों कुणाल वर्मा, सुमित मौर्या, आदित्य त्रिपाठी, ऋषभ ठाकुर, अबू हुरैरा, गगन सिंह, अभय माफिया, शुभम सिंह, चेतन तिवारी, अरनव खान, द्वारिका प्रसाद शर्मा, यश राठौर अपने अन्य साथियों के साथ लाठी डंडा असलहा व बम लेकर आए और आसपास की दुकानों से धमकाते हुए रंगदारी और गुंडा टैक्स वसूली करते हुए उनकी दुकान पर पहुंचे और बोले कि पूरे महीने का गुंडा टैक्स एक बार में ही आज दो नहीं दोगी तो जान से मार देंगे। विरोध करने पर गाली गलौज और गुस्से में अमृतांशु तिवारी और उनके साथियों ने जान से मारने की नियत से दुकान के बाहर से बम फेंकना चालू कर दिया। उन लोगो द्वारा बम फेंकने के बाद ही बम फटने लगा। बम फटते ही से ही वहां पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को मिली सहायता:देवरिया में तहसील दिवस पर रेड क्रॉस और प्रशासन ने दी राहत सामग्री
    Next Article
    बिजनौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत:मण्डावर में ट्रक से टक्कर, धामपुर में छात्र अज्ञात वाहन का शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment