Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैस न मिलने से हाहाकार:चटोरी गली में 40 दुकानों पर लगा ताला , दुकानदारों बोले- हालात नहीं बदले तो सड़क पर आ जाएंगे।

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में LPG की किल्लत का संकट चारों ओर मंडरा रहा है। गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ है तो अब दुकानों के साथ फूड मार्केट पर भी संकट के बादल छा गए है। गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहा पर बने चटोरी गली में कामर्सियल सिलिंडर के अभाव में करीब 40 दुकानें बंद करनी पड़ी। चटोरी गली एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अविनाश ने बताया कि बंदी की वजह से लगभग 1 लाख रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। दुकानदारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा उपाध्यक्ष अविनाश ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच हो रहे युद्ध की वजह से व्यापारियों और दुकानदारों के सामने अचानक बहुत बड़ा संकट आ गया। सिलेंडर न होने की वजह से दुकान बंद करना पड़ रहा है जिस कारण दुकानदार पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया । यहां पर जितने भी दुकानदार हैं उनका व्यापार रोज के कारोबार पर आधारित है इसी से उनके खर्चे पूरे होते हैं और कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। अगर किसी कारण एक दिन भी दुकान बंद करना पड़ जाता है तो इससे भारी नुकसान होता है। 40 दुकानें हुई बंद चटोरी गली हॉकर एसोसियशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे चटोरी गली में 140 दुकानें रजिस्टर्ड हैं। मंगलवार को कामर्सियल सिलिंडर खत्म होने के बाद सप्लाई न होने की वजह से लगभग 40 दुकानें बंद रहीं। जबकि कुछ दुकानें जुगाड से घरेलू गैस सिलेंडर से संचालित की गई जिससे जो माल तैयार है उसे खराब होने से बचा लिया जाए। स्थिति में सुधारना न हुआ तो सभी दुकानें होंगी बंद एसोसियशन के उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बिना सिलेंडर के एक एक दिन भारी है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो एक दो दिन में सभी दुकानें बंद हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि यहां एक दिन में एक दुकान से ₹ 2000 से 3500 रुपये तक का करोबार होता है। उनमें व्यवस्था और साफ सफाई कर्मी का वेतन और दूसरे खर्चे शामिल है। दुकानें बंद रहेंगी तो सभी प्रभावित होंगे । सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसका समाधान निकालना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 मार्च तक बढ़ेगा पारा-बूंदाबांदी के बाद मिलेगी थोड़ी राहत:पिछले 5 सालों में मार्च के दूसरे सप्ताह में सबसे अधिक गर्म दिन-रात इस साल
    Next Article
    बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक, 'लखनऊ चलो' का आह्वान किया:15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगा कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment