Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 मार्च तक बढ़ेगा पारा-बूंदाबांदी के बाद मिलेगी थोड़ी राहत:पिछले 5 सालों में मार्च के दूसरे सप्ताह में सबसे अधिक गर्म दिन-रात इस साल

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में गर्मी अभी से अपना असर दिखाने लगी है। मार्च के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के पार पहुंच गया है। स्थिति ये है कि रात का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 15 मार्च तक तापमान बढ़ेगा। इसके बाद बादल छाये रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट के आसार हैं। पिछले 5 साल में इन दिनों सबसे अधिक तापमान इसी साल है। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… बुधवार सुबह का मौसम बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। सुबह का तापमान लगभग 19°C रहा। दिन में धूप और तेज होगी। मौसम साफ है लेकिन हवा नहीं चल रही। इसकी वजह से गर्मी अधिक महसूस हो रही है। पिछले 5 साल में सबसे अधिक गर्मी इस साल पिछले सालों के मुकाबले इस साल इन दिनों सबसे अधिक गर्मी है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच 10 मार्च को सबसे अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी साल रहा है। इस डेट को इस समयावधि में दूसरी बार सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2025 में रहा था। वहीं, दूसरी बार सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2022 में रहा था। देखें पिछले 5 साल में 10 मार्च को तापमान की स्थिति पूर्वानुमान बुधवार को दिन में गर्मी बढ़ेगी। तेज धूप के चलते तापमान का ग्राफ और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान पर भी इसका असर पड़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 19°C रह सकता है। 15 मार्च तक तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM बोले- डीजल, पेट्रोल, गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें:सोनभद्र में जमाखोरी रोकने और तय दामों पर बिक्री के सख्त आदेश दिए
    Next Article
    लखनऊ में गैस न मिलने से हाहाकार:चटोरी गली में 40 दुकानों पर लगा ताला , दुकानदारों बोले- हालात नहीं बदले तो सड़क पर आ जाएंगे।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment