Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हाईकोर्ट अतिथि गृह में लगी आग:कमरे में फंसे 2 लोगों को सुरक्षित निकाला; दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कैसरबाग स्थित हाईकोर्ट अतिथि गृह में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग गेस्ट हाउस के एक कमरे में लगे स्प्लिट एसी से शुरू हुई। घटना रात करीब 11:49 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही अतिथि गृह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। सीएफओ लखनऊ के निर्देशन और एफएसओ हजरतगंज के नेतृत्व में फायर यूनिट ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए मौके पर दो फायर टेंडर और एक एमडीआरवी वाहन लगाया गया। देखिए 2 तस्वीरें… दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर दमकल कर्मियों ने तेजी दिखाते हुए गेस्ट हाउस के कमरे के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। धुआं ज्यादा होने के कारण दोनों लोग कमरे से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। फायर टीम ने सूझबूझ और तत्परता से दोनों की जान बचा ली। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर विभाग की सतर्कता के चलते आग अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि कमरे में रखा सामान और एसी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। फायर विभाग ने प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज दवा बाजार बंद:ऑनलाइन बिक्री के विरोध में यूपी में मेडिकल स्टोर्स शटर डाउन, एमरजेंसी में मिलेगी दवाएं
    Next Article
    लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल पर विशाल भंडारा:विशाल खंड-1 समिति ने किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment