Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल पर विशाल भंडारा:विशाल खंड-1 समिति ने किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। विशाल खंड-1 समिति द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राहगीर उमड़ पड़े। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके उपरांत भंडारे में ताजी पूड़ी, कद्दू की सब्जी और शीतल जल का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर राहत महसूस की और समिति के सेवाभाव की सराहना की। बड़े मंगल की परंपरा लखनऊ की पहचान इस अवसर पर समाजसेवी और ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा अपनी पत्नी रेखा शर्मा और जे.पी. नेगी के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि बड़े मंगल की परंपरा लखनऊ की पहचान है, जो सेवा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। भंडारे को सफल बनाने में आशा मौर्या, उषा शर्मा, वीणा भटनागर, कृष्णा तिवारी, सतीश शर्मा, श्रीप्रकाश तिवारी, वंशराज मौर्या, अजय भटनागर, रिंकी श्रीवास्तव और सोनाली केसरवानी सहित कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हाईकोर्ट अतिथि गृह में लगी आग:कमरे में फंसे 2 लोगों को सुरक्षित निकाला; दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू
    Next Article
    कासगंज में सर्राफा एसोसिएशन जिलाध्यक्ष से मारपीट:अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में मेडिकल, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment