Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन शहर हुआ चोक:VVIP चौराहे से हजरतगंज की तरफ भीषण जाम , ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते भीषण जाम लगा। कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा घेराव का आवाह्न किया था। मनरेगा के मुद्दे पर घेराव के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे। मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया । कांग्रेस मुख्यालय के आसपास लोगों की भीड़ और गाड़ियों के जमावड़े की वजह से रास्ते चोक हो गए। सबसे अधिक जाम लाल बत्ती से VVIP गेस्ट हाउस और जन भवन जाने वाले रोड पर लगा। प्रदर्शन और अचानक हुए डाइवर्जन के कारण हजरतगंज चौराहे से सिविल अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़क पर जाम लग गया । इसके अलावा सीएम आवास वाले चौराहे पर भी भीषड़ जाम देखने को मिला। डायवर्जन के बाद वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया। सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराती हुई नजर आ रही है। हजरतगंज और नावेल्टी सिनेमा के पास भीषण जाम लगा जिससे आम लोगों को काफी देर तक सड़क पर फंसे रहना पड़ा। इसके अलावा स्वास्थ्य भवन और परिवर्तन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भी जाम लग गया। सिविल अस्पताल से सीएम आवास की तरफ जाने वाली सड़क पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही जिससे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। सिविल अस्पताल के पास लगने वाले जाम से मरीज के साथ तीमारदार भी परेशान हुए। प्रदर्शन के अलावा चौराहे पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां और बेतरतीब चल रहे ई-रिक्शा भी जाम का कारण बन रहे हैं। शहर के प्रमुख हिस्सों में जाम लगना आम बात हो गई है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच ट्रैफिक नियंत्रण पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। राजधानी में लगभग हर रोज किसी न किसी इलाके में जाम की समस्या सामने आ रही है। दोपहर में स्कूल छूटने के बाद, छात्र और अभिभावक घंटों जाम से जूझते हुए नजर आते है । जाम के कारण आम नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है प्रदर्शंनके साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन सड़कों के किनारे लगने वाली अस्थाई दुकानें और अवैध पार्किंग की वजह से कई घंटे बर्बाद हो जाते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक ने जल शक्ति मंत्री से पूछा 'हर घर पानी':प्रभुनारायण ने पुराने वादे की दिलाई याद, अधूरी पाइपलाइन पर मांगा जवाब
    Next Article
    महोबा के भटीपुरा में एक महीने से जलभराव:नगर पालिका ने ऑनलाइन निस्तारण का दावा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment