Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कल से बदलेगा मौसम:2 डिग्री बढ़ेगा तापमान, रात में बढ़ेगी गर्मी; AQI यलो जोन में

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली है। इसके चलते तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 36 फीसदी रही। मॉडरेट लेवल में AQI लखनऊ में सुबह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मॉडरेट लेवल में दर्ज किया गया है। लालबाग 128, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 169, गोमतीनगर 151, अलीगंज 138 के साथ में यलो जोन में दर्ज किया गया। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 159 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में रहा। कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 44 के साथ में अच्छी स्थिति में रहा है। रविवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, लखनऊ का औसत AQI 96 के साथ संतोषजनक श्रेणी में था। 17-18 फरवरी से बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में तापमान में 1-2°C की बढ़ोत्तरी होगी। 17-18 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही होगी। इससे प्रदेश का न्यूनतम तापमान (रात) में 2-3 डिग्री की और बढ़ोत्तरी होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होगी। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेतिया-कुमारबाग के बीच इंटरलॉकिंग काम: गोरखपुर की कई ट्रेनें रद्द:16 से 18 फरवरी तक प्रभावित रहेंगी, यात्रा से पहले स्टेटस चेक करें
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में युवक-युवतियों में मारपीट:दो आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठन के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment