Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ को जल्द नया विधानसभा भवन मिल सकता है। गोमती नगर के सहारा शहर में कमल की आकृति जैसा नया विधानसभा परिसर बनाने की तैयारी है। यह परिसर करीब 200 एकड़ में बनेगा। इसमें विधानसभा, विधान परिषद और संयुक्त सत्र के लिए अलग-अलग भवन होंगे। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अगले साल निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इसे आधुनिक सुविधाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। भवन का वास्तुशिल्प कमल की आकृति जैसा होगा। यह भारतीय संस्कृति और उत्तर प्रदेश की पहचान को दर्शाएगा। डिजिटल सुविधाओं से लैस होगा नया भवन नई इमारत में 700 सदस्यों की क्षमता वाला विधानसभा सदन और 200 सदस्यों की क्षमता वाला विधान परिषद सदन बनाया जाएगा। दोनों सदनों में आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था होगी। संयुक्त सत्र के लिए 1000 सीटों का हॉल नए विधानसभा परिसर में विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र के लिए 1000 सीटों का बड़ा हॉल बनाया जाएगा। यहां बड़े सरकारी कार्यक्रम और विशेष आयोजन भी हो सकेंगे। 5 हजार से ज्यादा वाहनों की पार्किंग परिसर में 5,000 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा चौड़ी सड़कें, हरित क्षेत्र, प्रशासनिक कार्यालय और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। अगले वर्ष शुरू हो सकता है निर्माण प्रस्ताव के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। इसे उत्तर प्रदेश में आधुनिक प्रशासनिक ढांचे और राजधानी लखनऊ के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने वाली महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल माना जा रहा है। राजधानी को मिलेगा नया आर्किटेक्चरल लैंडमार्क यह परियोजना केवल नया विधानसभा भवन नहीं होगी, बल्कि लखनऊ के लिए एक नया आर्किटेक्चरल लैंडमार्क भी बनेगी। आधुनिक डिजाइन, विशाल परिसर और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यह भवन उत्तर प्रदेश की नई प्रशासनिक सोच और भविष्य की आवश्यकताओं का प्रतीक होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में महर्षि आश्रम भूमि मामले की जांच तेज:एसआईटी ने डीएम-सीईओ से मांगी रिपोर्ट, लखनऊ बुलाकर कर चुकी है पूछताछ
    Next Article
    नोएडा में दो लोगों से 36 लाख की ठगी:नोएडा में निवेश और फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर लिए पैसे, दो पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment