Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कार ने 6 को रौंदा, बच्चे की मौत:कफन हटते ही चीख पड़ी मां, 5 की हालत नाजुक; 12वीं का स्टूडेंट चला रहा था गाड़ी

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा 2 महिलाएं, 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हैं। राहगीरों और आसपास के लोगों ने सभी को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से 6 साल के बच्चे को सरोजनीनगर CHC रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर बच्चे के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। बेटे के चेहरे से कफन हटाते ही मां चीख पड़ी। पिता ने किसी तरह उन्हें संभाला। हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे का बंथरा थाना क्षेत्र में कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास का है। टक्कर मारने वाली कार में एक लड़का और लड़की थे। लोगों ने दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की तो लड़का अपने साथ बैठी लड़की को उतारकर कार लेकर फरार हो गया। भीड़ ने लड़की को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर कार को ट्रेस करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया। कार भी जब्त कर ली। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि कार को बनी गांव का एक लड़का चला रहा था। वह अवध कालिजिएट में 12वीं का छात्र है। वह और उसके साथ सवार लड़की मोहान रोड पर किसी फेयरवेल पार्टी में गए थे, वहां से लौट रहे थे। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरी घटना… हनुमान मंदिर के पास सहिजनपुर के प्रमोद कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके दुकान पर सामान ले रहे थे। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोग कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए भागे तो उसने स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान उसने बाजार में खरीदारी करने आए बंथरा के पापे उर्फ पउवा के 12 साल के बेटे अरमान को टक्कर मार दी। अरमान को कुचलने के बाद 100 मीटर दूर खड़े उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार ड्राइवर ने उन्नाव के सोहरामऊ के पथरहा गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी (42) को भी रौंद दिया। उसके बाद आगे खड़ी ऑटो में भी जोरदार टक्कर मारी। जब तक लोग कार चालक को पकड़ते वह कार सहित मौके से फरार हो गया। आरोपी लड़के-लड़की अवध कॉलेजिएट के स्टूडेंट पुलिस ने कार से उतारी गई लड़की से पूछताछ कर CCTV फुटेज के सहारे कार चालक का पता लगाने लगी। महज एक घंटे में उसकी कार ट्रेस कर ली। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहा लड़का और सवार लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर चालक के बारे में जानकारी जुटाई। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया- दोनों लड़के-लड़की अवध कॉलेजिएट के स्टूडेंट हैं। अब पढ़िए घटना को लेकर घायल-परिजनों ने क्या कहा… केवी में पढ़ता था दीक्षांत दीक्षांत के बाबा संतोष कुमार ने बताया- हम लोग तहसील सफीपुर की ऊगू गांव के मूल निवासी है। दीक्षांत की मां उसे पढ़ाने के लिए बंथरा में कमरा किराए पर लेकर रहती थी। दीक्षांत केवी स्कूल में पढ़ता था। आज दीक्षांत अपनी मां और नानी के साथ बाजार गया था। इस दौरान हादसा हो गया। कार वाले ने मेरे ऑटो में टक्कर मारी पथराहा के रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक अवध बिहारी ने बताया-मैं बंथ्ररा चौराहे के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। अचानक किसी ने पीछे से ऑटो में तेज टक्कर मारी। मुझे कुछ पता ही नहीं चला। कुछ लोग मुझे लेकर अस्पताल आ गए। पति पूरी तरह होश में नहीं है घायल अवध बिहारी की पत्नी शिव देवी ने बताया- मेरे पति ऑटो से सवारी उतारकर बैठे ही थे। तभी चार पहिया वाले ने टक्कर मार दी। मैं घर पर थी। पुलिस वालों ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद अस्पताल आई। पति के सिर में चोट लगी है। अभी पूरी तरह होश में नहीं हैं। …………………………….. यह खबर भी पढ़िए लखनऊ KGMU में महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा: प्रोफेसर ने चैंबर में बुलाकर छेड़छाड़ की, सस्पेंड; बोली- मोबाइल पर मैसेज भेजते थे लखनऊ के KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में एक बार फिर छेड़खानी और यौन शोषण का मामला सामने आया है। 50 दिन में यह तीसरा केस है। अब पीडियाट्रिक विभाग की एमडी की छात्रा (रेजिडेंट डॉक्टर) ने विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा पर सेक्सुअल हरैसमेंट करने का आरोप लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कानपुर में:जिलाध्यक्ष फजल महमूद के बेटे-बहू को देंगे आशीर्वाद
    Next Article
    अलीगढ़ में अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश:मीट फैक्ट्री के 8 कर्मचारी समेत 10 गिरफ्तार, कटान क्षेत्र सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment