Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत में एपल का 6वां-स्टोर 26-फरवरी को बोरीवली में खुलेगा:मुंबई में कंपनी का यह तीसरा रिटेल आउटलेट होगा; दिल्ली में 2 और पुणे में 1 स्टोर पहले से मौजूद

    1 hour ago

    1

    0

    एपल भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी 26 फरवरी को मुंबई के बोरीवली में अपना 6वां एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने जा रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में यह एपल का तीसरा स्टोर होगा। इससे पहले कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और दिल्ली के साकेत में अपने फ्लैगशिप स्टोर्स खोले थे। बोरीवली का यह नया स्टोर मुंबई के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। एपल ने भारत में अपने पैर जमाने के लिए मुंबई को केंद्र बनाया है। बोरीवली से पहले अभी मुंबई में बीकेसी और घाटकोपर (आर-सिटी मॉल) में एपल के स्टोर मौजूद हैं। बोरीवली का स्टोर उत्तर मुंबई के लोगों के लिए एपल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज तक पहुंच आसान बनाएगा। कंपनी का लक्ष्य उन इलाकों में पहुंचना है, जहां प्रीमियम कंज्यूमर बेस ज्यादा है। एपल के बोरीवली स्टोर में क्या-क्या खास होगा? बोरीवली स्टोर में ग्राहकों को एपल के सभी लेटेस्ट प्रोडक्ट्स जैसे आईफोन 16 सीरीज, मैकबुक, आईपैड और वॉच सीरीज देखने और खरीदने को मिलेगी। स्टोर की डिजाइन एपल के ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से रखी गई है। यहां 'जीनियस बार' की सुविधा भी होगी, जहां एक्सपर्ट्स ग्राहकों की तकनीकी समस्याओं को मौके पर ही हल करेंगे। इसके अलावा, ग्राहक यहां ट्रेड-इन प्रोग्राम के जरिए अपने पुराने फोन बदलकर नया आईफोन ले सकेंगे। पुणे-दिल्ली में भी कंपनी की मजबूत मौजूदगी सिर्फ मुंबई ही नहीं, एपल ने हाल ही में पुणे में भी अपना पहला स्टोर खोला है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में साकेत और साकेत के पास ही एक अन्य लोकेशन पर कंपनी की मौजूदगी है। कंपनी के मुताबिक, भारत उनके लिए एक स्ट्रैटेजिक मार्केट है और वे आने वाले समय में बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में भी विस्तार का प्लान बना रहे हैं। भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से मदद मिली एपल की रिटेल स्ट्रैटेजी में बदलाव के पीछे भारत में बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग एक बड़ी वजह है। सरकार की PLI स्कीम के तहत अब भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बड़े स्तर पर हो रहा है। जानकारों का कहना है कि लोकल प्रोडक्शन की वजह से कंपनी को सप्लाई चेन में आसानी हो रही है, जिससे वह अपने रिटेल स्टोर्स का विस्तार तेजी से कर पा रही है। 2027 तक स्टोर्स की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य एपल के CEO टिम कुक ने पिछले भारत दौरे के दौरान संकेत दिया था कि वे भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कंपनी की योजना 2027 तक भारत में अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 10 से ज्यादा करने की है। बोरीवली स्टोर इसी कड़ी का हिस्सा है। कंपनी अब सिर्फ टियर-1 ही नहीं, बल्कि बड़े मेट्रो शहरों के उपनगरीय इलाकों पर भी फोकस कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… एपल मार्च में लॉन्च कर सकता है सस्ता आईफोन 17e: लेटेस्ट A19 चिप और मैगसेफ चार्जिंग मिलेगी; कीमत ₹50 हजार के करीब संभव एपल अगले महीने अपने किफायती आईफोन लाइनअप में नया मॉडल 'आईफोन 17e' लॉन्च कर सकता है। इस सस्ते आईफोन में भी लेटेस्ट A19 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। ये चिप अभी आईफोन 17 सीरीज में मिलती है। रैम और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों के बावजूद एपल इसकी कीमत 599 डॉलर यानी, करीब 50 हजार रुपए के आसपास रख सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शांति निकेतन पर मंडराया खतरा, बापजी के सामने आई तुलसी-मिहिर की सच्चाई
    Next Article
    चिकन नेक चैलेंज... बांग्लादेश में जहां जीता जमात वो भारत के लिए 'सिरदर्द'

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment