Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गड्ढे से लड़खड़ाकर बाइक गिरी, ट्रक ने कुचला:बस्ती में सड़क हादसे में युवक की मौत, गाड़ी छोड़कर आरोपी चालक फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित मनौरी चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुआ, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान ग्राम खुटाहना निवासी आकाश (25) पुत्र गणपत के रूप में हुई है। आकाश शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे किसी काम से बाइक से जा रहा था। मनौरी चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढे में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर वाल्टरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है और उसके चालक की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। मृतक आकाश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से उसके परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा में दावेदारों से नहीं लेंगे आवेदन:सर्वे के आधार पर ऊपर से तय होंगे प्रत्याशी
    Next Article
    ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़ 60 लाख की चोरी:प्रयागराज में 100 ग्राम सोना और 15 किलो चांदी के जेवर चुराए, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment