Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में करंट से झुलसा बिजली कर्मचारी:हालत नाजुक; फीडर में धमाके के बाद चपेट में आया, JE की लापरवाही से हादसा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में लेसा के अपट्रॉन उपकेंद्र में मंगलवार को फीडर (बस कप्लर) में धमाके से संविदा कर्मचारी संदीप झुलस गया। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने सिप्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल के परिजनों ने आरोप लगाया कि सप्लाई चालू थी। जेई ने कह दिया कि बंद कर दिया गया है। जबरन पैनल की सफाई के लिए चैनल में घुसाया गया था। यहां 11 हजार लाइन की सप्लाई थी। जैसे ही सफाई के लिए कर्मचारी उतरा तुरंत बुरी तरह से जल गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ। मामले में परिजन जेई अश्विनि के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग की तरफ से अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जबरन दूसरा काम करवाने का आरोप कर्मचारियों का कहना है कि वर्टिकल व्यवस्था में काम 33 केवी के कर्मचारियों को करना चाहिए था। यह काम सरकारी लाइन मैन की तरफ से होना चाहिए था। इसके लिए व्यवस्था दी गई है, लेकिन यह 11 केवी में काम करने वाले मजदूर को इसमें लगा दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सही उपचार नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सिर्फ विभाग की होगी। परिवार को क्षतिपूर्ति भी देने की मांग कर्मचारियों ने उठाई है। विभाग कर रहा घटना की जांच अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने लेसा प्रबंधन से मांग की है कि घायल कर्मचारी का उपचार पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाए। साथ ही उन्होंने इस विद्युत दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और लापरवाही के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एग्जाम सेंटर देखने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला:प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा से 1 दिन पहले हादसा, टक्कर मारी फिर रौंदते हुए निकला
    Next Article
    संभल में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी:51,427 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, नकल पर DM की सख्त चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment