Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मां काली की पूजा-अर्चना:मध्यरात्रि से शुरू हुआ पूजन, सेना और नागरिकों ने ग्रहण किया भोग

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कैंट क्षेत्र स्थित कैंटोनमेंट पूजा एवं सेवा समिति की ओर से दीपावली की अमावस्या पर मां काली की पूजा-अर्चना की गई। वर्ष 1951 से चली आ रही इस परंपरा के तहत मध्यरात्रि 11:55 बजे विशेष पूजा शुरू हुई, जो पूरी रात विधि-विधान के साथ चली। पूजा में सेना के जवानों, उनके परिवारों और स्थानीय नागरिकों सहित करीब 250 से 300 श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा के बाद समिति के बच्चों की ओर से आतिशबाजी की गई। सुबह करीब 4 बजे श्रद्धालुओं ने मां काली का भोग ग्रहण किया। इस दौरान पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का भोग लगाया गया और भंडारे का आयोजन हुआ। समिति की ओर से हर साल आयोजित होने वाली इस पूजा में स्थानीय लोगों के साथ सेना के परिवार भी शामिल होते हैं। आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपरा और बंगाली संस्कृति से जुड़ी गतिविधियां जारी रखी जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में मनाया गया विश्व उर्दू दिवस:अल्लामा इकबाल को दी श्रद्धांजलि, उर्दू भाषा के संरक्षण पर दिया जोर
    Next Article
    लखनऊ में अलग घटनाओं में दो की मौत:कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, मच्छर वाली अगरबत्ती से चारपाई पर सो रहा बुजुर्ग जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment