Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में मनाया गया विश्व उर्दू दिवस:अल्लामा इकबाल को दी श्रद्धांजलि, उर्दू भाषा के संरक्षण पर दिया जोर

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की ओर से 9 नवंबर को डॉ. अल्लामा मोहम्मद इकबाल की जयंती पर विश्व उर्दू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अल्लामा इकबाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबर खान ने की, जबकि संचालन नोमान खान गाजी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना माज शाहिद ने कुरान की तिलावत से की। मुख्य अतिथियों के रूप में मास्टर इसरार, नासिर खान अलीग, मौलाना शाहिद खान, आले अहमद खान सुरूर और जफर खान सुखनैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने डॉ. इकबाल की शायरी, जीवन और साहित्यिक योगदान पर विचार रखे। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष खान शोएब यूनुस ने उर्दू भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम में उर्दू भाषा और साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपराध से दूरी बनाने वाले 39 हिस्ट्रीशीटरों को राहत:फतेहपुर के 5 थानों के लोग सूची से हटाए गए
    Next Article
    लखनऊ में मां काली की पूजा-अर्चना:मध्यरात्रि से शुरू हुआ पूजन, सेना और नागरिकों ने ग्रहण किया भोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment