Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महिला के हाथ-पैर बांधकर लातों से पीटा:उल्टा लटकाया, प्राइवेट पार्ट पर डंडे मारते रहे; इंस्पेक्टर बोले- मामूली मारपीट

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक महिला को लोगों ने हाथ-पैर बांधकर लातों से पीटा। मारते-मारते हाथों से ही उल्टा लटका लिया। प्राइवेट पार्ट पर डंडे से मारा। इस दौरान महिला छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन न मारने वालों ने छोड़ा, न ही देख रहे लोगों ने बीचबचाव किया। घटना इंदिरानगर के सुगामऊ में झुग्गी-झोपड़ी की 6 नवंबर की है। इसका वीडियो मंगलवार, 10 नवंबर को सामने आया। इसके बाद आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जिस जगह पर महिला के साथ मारपीट की गई थी। वहां बसी झुग्गी-झोपड़ियों में गुस्साएं लोगों ने तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिशि की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घटनास्थल पर इंदिरानगर इंस्पेक्टर ने हैरानी वाला बयान भी दिया। उन्होंने कहा- वह मामूली मारपीट की घटना थी। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चोट आई है। 5 तस्वीरें देखिए- मुंह से खून भी निकल रहा, किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की वीडियो में महिला के पैर में रस्सी बंधी दिखाई दे रही है। करीब 40-50 लोग उसे जमीन पर गिराकर पीछे की तरफ डंडों से पीट रहे हैं। मारपीट के दौरान महिला के मुंह से खून भी निकलता दिख रहा है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इंस्पेक्टर बोले- इसको कुछ नहीं हुआ, नौटंकी कर रही है हैरानी की बात यह है कि इलाके में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 4 दिन बाद वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। मंगलवार को खबर सामने आते ही आसपास के लोग बस्ती में पहुंच गए। हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने झुग्गियों में तोड़ फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह भी पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को देखकर कहा- इसको कुछ नहीं हुआ। इसको क्या हुआ है? नौटंकी कर रही है। बता दें कि घटना के दिन महिला के घर के लोग थाने गए थे। उनका आरोप है कि इंस्पेक्टर अजय नारायण ने तहरीर नहीं ली। टरकाकर घर भेज दिया। एसआई गौरव समझौते का दबाव बना रहे थे। वहीं, एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने कहा- वीडियो 5 दिन पुराना है। वह महिला जरहरा गांव के रहने वाली है, मानसिक कमजोर है। आरोपियों को संदेह था कि बच्चा चुराने आई है, जिसके चक्कर में उसको पीटा है। मुकदमा दर्ज करके तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरौली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक:संगठन विस्तार के साथ आपसी सौहार्द मजबूत करने पर हुई चर्चा
    Next Article
    आगरा में बैंगन काटने पर दिखा ऊं का निशान-VIDEO:गोवर्धन पूजा से पहले अन्नकूट की तैयारी के दौरान दिखी आकृति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment