Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का होगा विस्तार:6.8 एकड़ में बनेगी वाटर बॉडी; बोटिंग और लाइट एंड साउंड शो होंगे आकर्षण

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का विस्तार होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में तीसरे चरण की परियोजना को मंजूरी दी गई। इसके तहत 6.8 एकड़ जमीन पर वाटर बॉडी विकसित की जाएगी। यहां बोटिंग, नौसेना के जहाजों की प्रतिकृतियां और लाइट एंड साउंड शो जैसे आकर्षण होंगे। परियोजना के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) पर्यटन विभाग को एक लाख रुपए की टोकन मनी पर जमीन उपलब्ध कराएगा। संग्रहालय परिसर के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी एलडीए संभालेगा। डिजिटल गैलरी और एक्वेरियम भी बनेंगे संग्रहालय में डिजिटल गैलरी, इंटरैक्टिव प्रदर्शनियां और ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियां विकसित की जाएंगी। इनके जरिए पर्यटक देश के समुद्री इतिहास, भारतीय नौसेना की ताकत और आधुनिक रक्षा तकनीक के बारे में जान सकेंगे। परिसर में एक्वेरियम बनाने की भी योजना है। यहां जलीय जीवन और समुद्री जैव विविधता से जुड़ी जानकारी मिलेगी। 69.10 करोड़ रुपए की परियोजना नौसेना शौर्य संग्रहालय की तीन चरणों वाली परियोजना के लिए अब तक करीब 69.10 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जा चुकी है। वर्ष 2025 में शुरू हुई इस परियोजना को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। संग्रहालय में प्रवेश के लिए टिकट लगेगा। हालांकि, स्टूडेंट्स और स्कूली बच्चों को रियायती दर पर प्रवेश मिलेगा। मई में हुआ था पहले चरण का उद्घाटन परियोजना के पहले चरण में बनी नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन 30 मई 2026 को केंद्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। यहां युद्धपोतों और पनडुब्बियों के हिस्से, नौसैनिक तोपें, लंगर और प्रोपेलर प्रदर्शित किए गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में ऐसे पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है, जो लोगों में जिज्ञासा पैदा करने के साथ युवाओं को राष्ट्रीय विरासत से जोड़ें। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के विस्तार से पर्यटन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। --------------------------------------- नौसेना शौर्य वाटिका को देखिए- लखनऊ में देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका खुली, VIDEO
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का इंटरव्यू:बोले- भाजपा से जुड़ने के कारण परिवार को काफिर तक कहा, यूपी में ओवैसी मुसलमानों के डराने आए
    Next Article
    प्रतापगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर अलर्ट पुलिस:1716 पंडाल और 40 रामलीला स्थलों पर रहेगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment